{"_id":"655781ba6765e5e68a050980","slug":"bjp-appoints-r-ashoka-as-karnataka-leader-of-opposition-know-all-about-it-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: कर्नाटक में आर. अशोक होंगे विपक्ष का नेता; पूर्णेश मोदी इस केंद्रशासित प्रदेश के लिए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: कर्नाटक में आर. अशोक होंगे विपक्ष का नेता; पूर्णेश मोदी इस केंद्रशासित प्रदेश के लिए प्रभारी नियुक्त
Fri, 17 Nov 2023 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Nov 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
R Ashok
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा ने आर. अशोक को विपक्ष का नेता चुना। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे विपक्ष का नेता चुनने के लिए मैं पार्टी का धन्यवाद देता हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने हमें लोकसभा चुनाव में सभी 28 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल करने का काम सौंपा है। हम इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे। पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सर्वसम्मत चयन था। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई विधायक दल की बैठक में शामिल थे। सात बार भाजपा विधायक रहे अशोक जुलाई 2012 से मई 2013 तक भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कैबिनेट सदस्य के रूप में पांच मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। एक मंत्री के रूप में उन्होंने गृह, राजस्व, नगरपालिका प्रशासन, परिवहन और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला था। अशोक पार्टी में एक प्रमुख वोक्कालिगा चेहरा हैं, जो कर्नाटक में प्रमुख समुदायों में से एक है।
पिछले हफ्ते भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिकारीपुरा विधायक बीवाई विजयेंद्र को अपनी राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वे भाजपा के मजबूत नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे हैं। येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं, जो कर्नाटक का एक और प्रमुख समुदाय है। मई में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने भारी जीत के साथ बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था। कांग्रेस को 135, भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिलीं थीं।
भाजपा नेता पूर्णेश मोदी को भी बड़ी जिम्मेदारी
इस बीच भाजपा नेता पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन दीव में राजनीतिक मामलों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया। पूर्णेश ने गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। पार्टी ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्णेश मोदी को तत्काल प्रभाव से दादरा नगर हवेली और दमन दीव प्रभारी और दुष्यंत पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।