{"_id":"6980e27d1fd79ca21b0857d5","slug":"bjp-appoints-central-observer-for-election-of-manipur-legislature-party-leader-new-govt-likely-soon-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: मणिपुर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए तरुण चुग पर्यवेक्षक नियुक्त; खत्म होगा राष्ट्रपति शासन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: मणिपुर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए तरुण चुग पर्यवेक्षक नियुक्त; खत्म होगा राष्ट्रपति शासन?
Mon, 02 Feb 2026 11:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:14 PM IST
सार
BJP: भाजपा ने मणिपुर में विधायक दल नेता के चुनाव के लिए तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जिससे राज्य में जल्द ही नई सरकार बनने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति शासन की दूसरी अवधि समाप्त होने से पहले पार्टी के नेताओं की बैठक की उम्मीद है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
तरुण चुग
- फोटो : X-@NarsaiahBoora
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को मणिपुर में विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इससे संकेत मिलता है कि इस पूर्वोत्तर राज्य में जल्द ही जनादेश वाली सरकार का गठन हो सकता है।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब मणिपुर से एनडीए के विधायक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें राज्य में सरकार गठन को लेकर चर्चा के लिए बुलाया गया है, जहां राष्ट्रपति शासन की मौजूदा अवधि अगले सप्ताह समाप्त हो रही है।
ये भी पढ़ें: राजकोट के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने क्या कहा?
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, भाजपा संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
समुदायों के बीच जातीय हिंसा के बाद लगा राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। यह फैसला मेतेई और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद लिया गया था।
केंद्र ने राष्ट्रपति शासन तब लगाया गया, जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नौ फरवरी 2025 इस्तीफा दे दिया। 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया था, जिसका कार्यकाल 2027 तक है।
भाजपा विधायक दल की बैठक की उम्मीद
राष्ट्रपति शासन की दूसरी अवधि खत्म होने से पहले बैठक
यह विधायक दल की बैठक राष्ट्रपति शासन की दूसरी अवधि खत्म होने से कुछ दिन पहले हो रही है। राष्ट्रपति शासन पहली बार 13 फरवरी 2025 को छह महीने के लिए लगाया गया था और फिर अगस्त 2025 में इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया।
ये भी पढ़ें: DGCA ने CCI को दी हवाई किराये और मार्ग से जुड़ी की जानकारी, इंडिगो पर सरकार ने संसद में क्या कहा?
कौन कौन पार्टी नेता दिल्ली पहुंचे हैं?
राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह और पूर्व मंत्री वाई खेमचंद सिंह शामिल हैं। भाजपा की राज्य अध्यक्ष ए शारदा देवी भी दिल्ली में मौजूद हैं।

- भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को होने की उम्मीद है।
- यह बैठक दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हो सकती है।
- करीब 20 विधायक रविवार रात दिल्ली पहुंचे, जबकि अन्य विधायक सोमवार को भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर यहां पहुंचे।
राष्ट्रपति शासन की दूसरी अवधि खत्म होने से पहले बैठक
यह विधायक दल की बैठक राष्ट्रपति शासन की दूसरी अवधि खत्म होने से कुछ दिन पहले हो रही है। राष्ट्रपति शासन पहली बार 13 फरवरी 2025 को छह महीने के लिए लगाया गया था और फिर अगस्त 2025 में इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया।
ये भी पढ़ें: DGCA ने CCI को दी हवाई किराये और मार्ग से जुड़ी की जानकारी, इंडिगो पर सरकार ने संसद में क्या कहा?
कौन कौन पार्टी नेता दिल्ली पहुंचे हैं?
राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह और पूर्व मंत्री वाई खेमचंद सिंह शामिल हैं। भाजपा की राज्य अध्यक्ष ए शारदा देवी भी दिल्ली में मौजूद हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन