{"_id":"6980dc782c4f0c4a3f08c44c","slug":"dgca-shares-info-on-airfares-with-competition-comm-in-relation-to-dec-s-indigo-flight-disruptions-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: DGCA ने CCI को दी हवाई किराये और मार्ग से जुड़ी की जानकारी, इंडिगो पर सरकार ने संसद में क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aviation: DGCA ने CCI को दी हवाई किराये और मार्ग से जुड़ी की जानकारी, इंडिगो पर सरकार ने संसद में क्या कहा?
Mon, 02 Feb 2026 10:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:49 PM IST
सार
Aviation: डीजीसीए ने इंडिगो से जुड़े उड़ान व्यवधानों के बाद सभी एयरलाइनों के किराये, मार्ग और बाजार हिस्सेदारी की जानकारी सीसीआई को सौंपी है। सीसीआई दिसंबर 2025 की घटनाओं के आधार पर यह जांच कर रहा है कि क्या इंडिगो ने अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग कर अनुचित प्रतिस्पर्धा की। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
मंत्री मुरलीधर मोहोल
- फोटो : X(@mohol_murlidhar)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी तय एयरलाइनों की मार्ग संबंधी जानकारी, बाजार हिस्सेदारी और औसत हवाई किराया सहित विभिन्न विवरण भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को प्रदान किया है। आयोग इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या देश की सबसे बड़ी एयरलाइन अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं में शामिल है या नहीं।
दिसंबर 2025 की शुरुआत में इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर व्यवधान देखने को मिला। इसके बाद सीसीआई ने इंडिगो की व्यावसायिक प्रथाओं का आकलन करने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
विज्ञापन
विमानन राज्यमंत्री ने राज्यसभा में सवालों के दिए जवाब
एयरलाइन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से जुड़े सवालों का विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सरकार उपभोक्ता कल्याण की रक्षा और निष्पक्ष बाजार प्रथाओं को बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार नियामक ढांचे और नीतिगत उपायों की समीक्षा करना जारी रखेगी।
सीसीआई को उपलब्ध करा दी गई है जानकारी: मुरलीधर मोहोल
मार्ग आवंटन और किराये में किसी तरह के प्रभुत्व के दुरुपयोग की निगरानी और समाधान के लिए सीसीआई या अन्य नियामकों के साथ समन्वय को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने बताया कि 23 दिसंबर को सीसीआई ने डीजीसीए से कुछ जानकारियां मांगी थीं। मांगी गई जानकारी में यात्रियों की संख्या, मार्गों से जुड़ी जानकारी, बाजार हिस्सेदारी और सभी निर्धारित एयरलाइनों के औसत हवाई किराए शामिल थे। मोहोल ने लिखित जवाब में कहा, मांगी गई जानकारी डीजीसीए की ओर से 13 जनवरी 2026 को सीसीआई को उपलब्ध करा दी गई है।
ये भी पढ़ें: 'चीन चिंता का विषय, चर्चा से क्यों डरती है सरकार?', राहुल की टिप्पणी पर क्या बोले विपक्षी सांसद
सीसीआई की जांच में किन बातों को देखा जा रहा?

- सीसीआई बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा पर नजर रखता है और सबसे पहले किसी मामले की प्रारंभिक जांच करता है।
- यदि प्रारंभिक रूप से यह पाया जाता है कि किसी संस्था ने प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया है, तो नियामक अपने महानिदेशक की ओर से विस्तृत जांच का आदेश देता है।
- फिलहाल इंडिगो के मामले में प्रतिस्पर्धा निगरानी संस्था यह जांच कर रही है कि क्या प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों के कोई प्रारंभिक सबूत मौजूद हैं।
- इस जांच में मुख्य रूप से यह देखा जाएगा कि क्या एयरलाइन ने अपने दबदबे का दुरुपयोग किया है और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन