{"_id":"5b0834f94f1c1b9c6e8b4899","slug":"bjp-announces-new-slogan-for-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"सबका साथ सबका विकास\" नहीं, बल्कि अब इस नए नारे से 2019 का आगाज करेगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
"सबका साथ सबका विकास" नहीं, बल्कि अब इस नए नारे से 2019 का आगाज करेगी भाजपा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में अपने नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन को चार साल पूरा होने के साथ ही भाजपा ने लोकसभा 2019 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को सरकार के अब तक किए गए कामों का ब्योरा पेश किया। पार्टी ने सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘साफ नीयत, सही विकास, साल 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा देते हुए राष्ट्रीय स्तर का संपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की।
राजधानी के होटल अशोक में एक कार्यक्रम में शाह ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति का चाल, चरित्र और चेहरा बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अपने कुशल नेेतृत्व के जरिए पीएम ने बता दिया है कि गांव और शहर, कृषि और उद्योग का विकास साथ-साथ कैसे किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से इन चार साल में करीब 22 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ हुआ है और इसने एक मिसाल तय की है कि कैसे जन हितकारी अभियान चलाया जाता है। शाह ने कहा कि इससे पहले लोगों को भरोसा नहीं था कि गठबंधन सरकारें किस तरह गरीबपरक नीतियां तैयार कर सकती हैं। मगर मोदी सरकार ने ऐसा कर दिखाया। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने पेश की ‘बदलते भारत के 48 महीने’ रिपोर्ट
- 38 प्रतिशत थी 2014 में देश में सफाई की स्थिति, जो अब हो गई है 83 प्रतिशत
- 7.25 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं स्वच्छता अभियान के तहत पूरे देश में इस दौरान
- 3.6 लाख गांवों को इन शौचालय की बदौलत खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया
- 31.52 करोड़ जनधन बैंक खाते खोले गए इन चार साल के दौरान देश में
- 5.22 करोड़ परिवारों को मिला 330 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर जीवन बीमा कवरेज
- 31 प्रतिशत जीडीपी में सुधार हुआ है 2013 से 2017 के बीच, जबकि वैश्विक सुधार रहा मात्र 4 प्रतिशत का
- 12 साल से कम उम्र की नाबालिग बच्ची से रेप करने पर मौत की सजा का प्रावधान
- किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए भी बहुआयामी फोकस