फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces Advocate Mohan George as candidate for the byelection to the Nilambur Assembly constituency

Bypolls: भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का किया एलान; मतदान 19 जून, मतगणना 23 जून को होगी

Sun, 01 Jun 2025 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी थीं। चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
BJP announces Advocate Mohan George as candidate for the byelection to the Nilambur Assembly constituency
उपचुनाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी। इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को एम. स्वराज को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने आर्यादान शौकत को अपना उम्मीदवार बनाया है।  

विज्ञापन




टीएमसी उम्मीदवार के रूप में नीलांबुर उपचुनाव लड़ेंगे पीवी अनवर
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने अपने केरल राज्य समन्वयक पीवी अनवर को 19 जून को होने वाले नीलांबुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। अनवर ने पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और कहा था कि वे उपचुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। 13 जनवरी को अनवर के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। इस्तीफे से पहले उन्होंने टीएमसी नेताओं अभिषेक बनर्जी और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ चर्चा की थी। टीएमसी ने एक पोस्ट में कहा, माननीय अध्यक्ष श्रीमती ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में हमें 19 जून को होने वाले केरल विधानसभा उपचुनाव के लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया था। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव से जुड़ीं अहम तारीखें

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना 26 मई को जारी कर दी गई। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।


क्यों कराने पड़ रहे उपचुनाव?

  • गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन की वजह से खाली हुई थी। ऐसे ही विसावदर विधानसभा सीट आप विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। 
  • केरल की नीलांबुर सीट पीवी अनवर के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ मतभेदों के बाद अनवर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है।
  • पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव इस वजह से कराया जा रहा है, क्योंकि यहां नसीरुद्दीन अहमद का निधान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed