फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announced organizational appointments with several senior leaders being assigned key responsibilities

भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा: कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

Thu, 24 Sep 2026 02:32 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 24 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

भाजपा ने संगठन में कई बड़े बदलाव करते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी मिली है। कई राज्यों में नए संगठन महासचिव और संयुक्त महासचिव भी नियुक्त किए गए हैं। आखिर किन नेताओं को कौन-सी जिम्मेदारी मिली? किन राज्यों में बदला संगठन का चेहरा? और किस नेता का केंद्र कहां बनाया गया है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
BJP announced organizational appointments  with several senior leaders being assigned key responsibilities
नितिन नवीन - फोटो : नितिन नबीन

विस्तार

भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 सितंबर 2026 को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी स्तर के पद शामिल हैं। नियुक्तियों के जरिए कई राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई हैं। इससे पहले कल भाजपा ने सभी प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारी की सूची जारी की थी। इस सूची में स्मृति ईरानी, सुनील बंसल और अमिल मालवीय का भी नाम था।

विज्ञापन


भाजपा की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की पूरी सूची

क्र. नाम पद / जिम्मेदारी राज्य / क्षेत्र केंद्र
1 शिवप्रकाश राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा मुंबई
2 सौदान सिंह राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल भुवनेश्वर
3 वी. सतीश संगठनात्मक जिम्मेदारी एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय दिल्ली
4 नगेंद्र संगठनात्मक जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क दिल्ली
5 अजय जामवाल राज्य महासचिव (संगठन) महाराष्ट्र मुंबई
6 सतीश धोंड राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन), जनजाति संपर्क महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान नागपुर
7 मधुकर राज्य महासचिव (संगठन) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना हैदराबाद
8 दशरथ राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) तेलंगाना वारंगल
9 रविंद्र राजू राज्य महासचिव (संगठन) असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण गुवाहाटी
10 भिखूभाई दलसानिया राज्य महासचिव (संगठन) बिहार पटना
11 पवन साई राज्य महासचिव (संगठन) झारखंड रांची
12 सिद्धार्थनाथ राज्य महासचिव (संगठन) हिमाचल प्रदेश शिमला
13 रत्नाकर राज्य महासचिव (संगठन) गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव अहमदाबाद
14 अरुण बिन्नाडी राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) गुजरात राजकोट
15 फणींद्रनाथ शर्मा राज्य महासचिव (संगठन) उत्तराखंड देहरादून
16 पवन राणा राज्य महासचिव (संगठन) दिल्ली, हरियाणा दिल्ली
17 कर्मवीर राज्य महासचिव (संगठन) छत्तीसगढ़ रायपुर
18 चंद्रशेखर राज्य महासचिव (संगठन) मध्य प्रदेश भोपाल
19 मानस मोहंती राज्य महासचिव (संगठन) ओडिशा भुवनेश्व


नई नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग राज्यों के संगठन में जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं।

विज्ञापन

किन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी?

शिवप्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया गया है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनका केंद्र मुंबई होगा। सौदान सिंह को भी राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी मिली है। उनके जिम्मे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल होंगे और केंद्र भुवनेश्वर रहेगा। वी. सतीश को एससी, एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय से जुड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है। नगेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी मिली है। दोनों का केंद्र दिल्ली रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों में किसे मिली संगठन की कमान?

महाराष्ट्र में अजय जामवाल को राज्य महासचिव (संगठन) बनाया गया है, जबकि सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से जुड़े जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का राज्य महासचिव (संगठन) बनाया गया है। दशरथ तेलंगाना के राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) होंगे। रविंद्र राजू को असम, त्रिपुरा और कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।

बाकी राज्यों में क्या बदलाव हुआ?

भिखूभाई दलसानिया को बिहार, पवन साई को झारखंड, सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश, रत्नाकर को गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की जिम्मेदारी मिली है। अरुण बिन्नाडी गुजरात के राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) होंगे। फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड, पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा, कर्मवीर को छत्तीसगढ़, चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश और मानस मोहंती को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। इनके केंद्र क्रमश: पटना, रांची, शिमला, अहमदाबाद, राजकोट, देहरादून, दिल्ली, रायपुर, भोपाल और भुवनेश्वर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed