फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Shiv Sena may be a dispute over seat sharing in Maharashtra assembly elections

भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेच फंसना तय, नड्डा आज बनाएंगे चुनावी रणनीति

Tue, 20 Aug 2019 03:01 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 20 Aug 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
BJP and Shiv Sena may be a dispute over seat sharing in Maharashtra assembly elections
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे के सवाल पर पेच फंसना तय है। भाजपा अपने सहयोगी को 80 से अधिक सीटें देने के मूड में नहीं है। जबकि शिवसेना राज्य विधानसभा की आधी (144) सीटें चाहती हैं। इस बीच कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी राज्यों हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बुलाई है।

विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक शिवसेना से अलग रह कर बीते विधानसभा चुनाव में 122 सीटें हासिल कर पार्टी ने अपनी ताकत दिखा दी थी। हालिया लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 23 सीटें मिलीं। शिवसेना को भी पीएम मोदी की छवि का लाभ मिला।
विज्ञापन


इस बीच राकांपा और कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पार्टी से जुड़े हैं। ऐसे में राज्य में हमारी ताकत बहुत बढ़ गई है। ऐसे स्थिति में विधानसभा चुनाव में सीटों का बराबर बंटवारे का सवाल ही नहीं उठता। वैसे भी पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाई को विधानसभा चुनाव फिर से अकेले चुनाव लडने की तैयारी करने का भी निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को राज्य की 288 में से 226 सीटों पर बढ़त मिली। इन्हें 64 फीसदी सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली थी। पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी शिवसेना से 4 फीसदी से भी अधिक मत मिले थे। इस बीच पार्टी के आंतरिक सर्वे में अपने दम पर लडने की स्थिति में भी बहुमत हासिल होने का तथ्य सामने आया है। जाहिर तौर पर इस स्थिति में भाजपा नेतृत्व शिवसेना को वहां 80 से अधिक सीटें देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed