फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and RSS preparing together to attack on Congress for UP election

यूपी 'रण' में कांग्रेस को मिलकर घेरने की तैयारी में भाजपा और संघ

Fri, 16 Dec 2016 02:39 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 16 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
 BJP and RSS preparing together to attack on Congress for  UP election
RSS - फोटो : File Photo
उत्तर प्रदेश की ‘सियासी महाभारत’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर चौतरफा हमले शुरू कर दिए हैं। फाइट और टाइट करते हुए हर सभा और मीटिंग में कांग्रेस सरकार के घोटालों को गिनाया जाएगा। इतना ही नहीं बड़े घपले होर्डिंग का भी हिस्सा बनेंगे। वहीं संघ भी गांव-गांव में चौपाल लगाकर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सियासी समर 2017 को लेकर सभी पार्टियां एक-दूसरे पर अटैक करने लगी हैं। जैसे-जैसे वक्त करीब आ रहा है हमले भी तेज हो रहे हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। अब भाजपा ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। साथ ही तय किया गया है कि प्रदेश में भाजपा की जो भी सभा या रैली होगी वहां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को इंगित किया जाएगा। कैसेट भी बजाई जाएंगी। होर्डिंग पर भी घोटालों को दर्शाया जाएगा। विकास के मामले में यूपी के पिछड़ेपन के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed