फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Nationalist Democratic Progressive Party to jointly contest elections in Nagaland in 2023

Nagaland Elections: भाजपा-एनडीपीपी 2023 में एक साथ चुनाव लड़ेंगे, BJP 20 और NDPP 40 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी

Tue, 26 Jul 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Jul 2022 10:39 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि हमारी पार्टी का NDPP के साथ नागालैंड चुनाव के लिए गठबंधन का एलान हुआ है। नागालैंड में NDPP 40 सीटों और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
BJP and Nationalist Democratic Progressive Party to jointly contest elections in Nagaland in 2023
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BJP और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) 2023 में नगालैंड में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। NDPP 40 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल, नगालैंड में सरकार का कार्यकाल अगले साल यानी मार्च 2023 में पूरा हो रहा है। ऐसे में यहां अगले साल फरवरी में चुनाव होने की संभावना है। बताया यह भी जा रहा है कि नगालैंड में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन


नगालैंड विधानसभा में कुल 60 सीट हैं। एनडीपीपी 2017 में गठित हुई थी। 2018 के विधानसभा चुनावके दौरान पार्टी ने चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा को मना लिया था। उस वक्त भाजपा तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की सहयोगी थी। तब एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव में उतरी थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थी। इन दोनों दलों ने एनपीपी के दो तथा जदयू के एक एवं एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से सरकार बनाई।
विज्ञापन


मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि हमारी पार्टी का NDPP के साथ नागालैंड चुनाव के लिए गठबंधन का एलान हुआ है। नागालैंड में NDPP 40 सीटों और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्लैग कोड पर भी बोले सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का हर नागरिक झंडा फहराता ही है, ये कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह निवेदन किया है कि हर साल तो आप 1 दिन झंडा फहराते ही हैं लेकिन इस बार (अमृत महोत्सव में) आप 3 दिन झंडा फहराइए। इसमें राजनीति की क्या बात है?

जी-20 पर जताई खुशी
उन्होंने कहा कि G-20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थान दिल्ली होगी। मुझे जितनी जानकारी है, 45 बैठकें देश के अलग-अलग शहरों में होंगी। हमने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि एक अच्छे स्थान के रूप में गुवाहाटी को चुना जाए और G-20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed