फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Amit Shah speech over NRC, citizenship amendment bill in Kolkata, Mamata Banarjee oppose

हिंदू शरणार्थी को देश से जाने नहीं देंगे घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे: अमित शाह

Tue, 01 Oct 2019 09:36 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 09:36 PM IST
सार

  • एनआरसी को देशभर में लागू कराना चाहती है केंद्र सरकार
  • ममता बनर्जी ने कहा है- किसी भी हाल में नहीं लागू होने देंगे एनआरसी  
  • असम में 12 लाख हिंदू समेत 19 लाख लोगों का नाम एनआरसी से बाहर
  • संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार नागरिक संशोाधन बिल पास कराना चाहती है 

विज्ञापन
BJP Amit Shah speech over NRC, citizenship amendment bill in Kolkata, Mamata Banarjee oppose
Amit shah in Kolkata - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, किसी भी हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थी को देश से जाने नहीं दिया जाएगा। वहीं, घुसपैठियों को भारत में रहने नहीं दिया जाएगा। एनआरसी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


नेताजी इंडोर स्टेडियम में एनआरसी पर आयोजित सेमिनार में शाह ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर एनआरसी को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में एनआरसी को लागू किया जाएगा, लेकिन उससे पहले नागरिकता (संशोधन) बिल को पास कराकर सभी हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


मैं आज यहां सभी शंकाएं दूर करने आया हूं। ममता दीदी ने कहा कि अगर एनआरसी लागू हुआ तो लाखों हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा। इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। मैं विश्वास दिलाता हूं, ऐसा कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही चार अगस्त, 2005 को संसद में घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। केंद्र सरकार घुसपैठियों को देश से निकालने पर कृतसंकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद की वजह से बंगाल भारत का हिस्सा

भाजपा अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की वजह से ही आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है। बंगाल और अनुच्छेद 370 के बीच एक खास रिश्ता है। श्यामा प्रसाद ने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का नारा दिया था। 

किसी की हिम्मत नहीं दुर्गा पूजा रोक दे

शाह ने कहा, पश्चिम बंगाल में पहले दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन के लिए कोर्ट में जाना पड़ता था। इस बार मैं यहां दुर्गापूजा में आरती करने आया हूं, अब किसी की हिम्मत नहीं है दुर्गापूजा रोकने की। वसंत पंचमी पर भी किसी की हिम्मत नहीं होगी पूजा रोकने की क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में बंगाल ने भाजपा को 18 सीटें दी। यह उसी का असर है। गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक बार भाजपा को मौका देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी। 

अमित शाह ने कहा कि ‘विश्व का कोई भी देश घुसपैठियों का बोझ लेकर तरक्की नहीं कर सकता। घुसपैठ रोकनी होगी। हम देश की सुरक्षित करने के लिए एनआरसी को लागू करना सुनिश्चित करेंगे।’



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed