{"_id":"64204b91fbe978e7f8088250","slug":"bjp-amit-malviya-accuses-priyanka-gandhi-of-lying-about-rahul-gandhi-degrees-latest-news-update-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Degree: अमित मालवीय का प्रियंका पर निशाना, राहुल की डिग्री के बारे में झूठ बोलने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi Degree: अमित मालवीय का प्रियंका पर निशाना, राहुल की डिग्री के बारे में झूठ बोलने का लगाया आरोप
Sun, 26 Mar 2023 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:11 PM IST
सार
भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है। प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए अपने भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या इस परिवार के बारे में ऐसा कुछ भी है, जो फर्जी नहीं है?
विज्ञापन
अमित मालवीय, प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रियंका पर अपने भाई राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर झूठे दावे करने और बार-बार उसे दोहराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बर्खास्तगी को अपनी ताकत बनाएगी कांग्रेस, जल्द होगा रणनीति का एलान
विज्ञापन
मालवीय ने क्या कहा?
भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है। प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए अपने भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या इस परिवार के बारे में ऐसा कुछ भी है, जो फर्जी नहीं है?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Congress Satyagraha: प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, कहा- हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा
कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
राहुल गांधी की सांसदी जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन के तहत राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ का आयोजन किया। इसे संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी के पास दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों हार्वर्ड और कैंब्रिज की डिग्री है। आप उन्हें पप्पू बुलाते हैं।
प्रियंका ने सरकार को घेरा
प्रियंका ने कहा कि ‘घमंडी सरकार’ के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है, क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और उसके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन