Sanjay Singh: भाजपा का संजय सिंह पर कई जगह पंजीकृत मतदाता होने का आरोप, सबूत पेश कर कहा- मामला पेचीदा है
पोस्ट में अमित मालवीय ने संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के साथ ही दिल्ली में हरिनगर, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता पंजीकृत होने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित मालवीय ने संजय सिंह पर लगाए आरोप
भाजपा नेता अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में अमित मालवीय ने संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के साथ ही दिल्ली में हरिनगर, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता पंजीकृत होने का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने लिखा कि 'आप सांसद संजय सिंह के पास अपनी पत्नी के संदिग्ध चुनावी रिकॉर्ड का कोई जवाब नहीं है। लेकिन उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली दोनों में उनका अपना रिकॉर्ड और कई पंजीकरण न केवल पेचीदा हैं, बल्कि आपराधिक भी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के एक मंच माइनेता डॉट कॉम के अनुसार, संजय सिंह ने साल 2018 के हलफनामे में खुद को दिल्ली के हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता बताया था। उस हलफनामे का स्क्रीनशॉट शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि 2022 में यूपी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में भी संजय सिंह और उनकी पत्नी का नाम शामिल दिखाई देता है।'
AAP MP Sanjay Singh has no answers for his wife’s questionable electoral records. But his own record and multiple registrations, across both Uttar Pradesh and New Delhi are not just intriguing but criminal.
विज्ञापन विज्ञापन
As per https://t.co/O9Ja3w0NAR, a platform of the Association of… pic.twitter.com/O5LsPGXOTA— Amit Malviya (@amitmalviya) December 30, 2024
भाजपा नेता ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
अमित मालवीय ने सवाल उठाते हुए पूछा कि 'अगर संजय सिंह साल 2018 में हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत थे, तो उनका नाम साल 2022 में यूपी मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए था। लेकिन ऐसा था! फिर, जनवरी 2024 में, जब उन्होंने दूसरी बार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, तो उन्होंने घोषणा की कि वे दिल्ली के तिलक नगर में पंजीकृत मतदाता हैं। एडीआर ने भी इसकी पुष्टि की है।'
भाजपा नेता ने लिखा कि '2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने (संजय सिंह) नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। इसमें कोई समस्या नहीं, लेकिन वे तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र दोनों में पंजीकृत थे। आज की तारीख में भी आप सांसद संजय सिंह, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा, दोनों में मतदाता हैं। ये उल्लंघन और कई पंजीकरण आप सांसद संजय सिंह पर कई सवाल खड़े करते हैं। इस मामले में चुनाव आयोग और उपराष्ट्रपति को कार्रवाई करनी चाहिए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.