फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges congress of receiving cheques from zakir naik and mehul choksi in rajiv gandhi foundation

भाजपा का बड़ा आरोप, चोकसी और नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दिए लाखों रुपये

Mon, 31 Aug 2020 02:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 31 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
BJP alleges congress of receiving cheques from zakir naik and mehul choksi in rajiv gandhi foundation
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस और भगोड़े इस्लाम प्रचारक जाकिर नाइक के बीच कनेक्शन होने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रुपये का चेक दिया था। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले मेहुल चोकसी ने भी ट्रस्ट को 10 लाख रुपये दिए थे। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में शामिल है। राजीव गांधी फाउंडेशन को कई लाख रुपये मेहुल चोकसी के फाउंडेशन से मिले हैं। मेहुल चोकसी के नाम पर गीतांजलि ग्रुप है। इसके अंतर्गत एक और कंपनी आती है मैसर्स नवीराज एस्टेट्स। इस कंपनी ने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर 676400 के माध्यम से 10 लाख रुपये दान किए।'
विज्ञापन



भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ), मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से ट्रस्ट को पैसा दिया गया। मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 50 करोड़ रुपये 2012 से 2016 के बीच दिया गया। वहीं आईआरएफ ने 64.86 और 75 करोड़ रुपये 2003-04 और 2016-17 के बीच दिए गए। इसकी पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत जांच की जा रही है। इससे कांग्रेस को पैसा दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने कहा, 'नाइक ने आरजीएफ को दान डीसीबी बैंक में खाता संख्या - 00120200000126 में किया था। यह खाता संख्या पीएमएलए के तहत जब्त की गई है। कांग्रेस ने 12 जुलाई 2016 को आरजीएफ के माध्यम से आईआरएफ को दान दिया, लेकिन डीसीबी बैंक के अलग खाता संख्या- 00120200000976 में दिया। कांग्रेस ने अलग खाते में पैसे भेजे क्योंकि दूसरे खाते की जांच चल रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed