{"_id":"6620e1e1282081410c08bf7f","slug":"bjp-alleged-congress-says-they-are-advocating-for-naxals-for-votes-in-the-lok-sabha-elections-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप
Thu, 18 Apr 2024 02:33 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:33 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को बुधवार को 'शहीद' करार दिया और चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दल प्रचार करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।अपनी जीत के लिए एक से बढ़कर एक चुनावी वादे किए जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उसने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट के लिए नक्सलियों की वकालत कर रही है क्योंकि उसने लोकसभा चुनावों में अपनी हार भांप ली है।
विज्ञापन
चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को बुधवार को 'शहीद' करार दिया और चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
गौरतलब है, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। पिछले तीन दशकों से नक्सल खतरे का सामना कर रहे राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने वही किया है जो उनसे उम्मीद की जाती
पूनावाला ने कहा, 'हमने छत्तीसगढ़ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान देखा जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। यह वास्तव में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस ने वही किया है जो उनसे उम्मीद की जाती है। हालांकि, यह विश्वास से परे है कि सबसे पुरानी पार्टी ने दावा किया है कि नक्सली वास्तव में शहीद थे। इसने हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।'
विपक्षी गठबंधन का असली चेहरा सामने आया
सुप्रिया श्रीनेत ने नक्सलियों को शहीद बताया और उनके प्रति सहानुभूति जताई। पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वीडियो क्लिप भी पेश किया। भाजपा नेता ने कहा कि श्रीनेत ने विपक्षी गठबंधन का असली चेहरा सामने ला दिया है।
पूनावाला ने आगे कहा, 'कांग्रेस नेता नक्सलियों की वकालत इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें यह पता लग गया है कि वह आगामी चुनाव में हार सकते हैं। वह पीएम मोदी के खिलाफ जाने के लिए आतंकवादियों के साथ खड़े होने के लिए भी तैयार हैं।'