फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP again attacks on congress to hindu muslim controversy

राहुल के मुस्लिम पार्टी वाले बयान पर भाजपा का फिर हमला, 'सांप्रदायिक पार्टी है कांग्रेस'

Mon, 16 Jul 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
BJP again attacks on congress to hindu muslim controversy
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
'कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है' ये मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस घोर सांप्रदायिक पार्टी है। मुस्लिम पार्टी की बात नकारना पाखंड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति करती है। कांग्रेस की सोच है कि वो मुस्लिमों की पार्टी है।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने इस दौरान 1984 के दंगे और भागलपुर दंगे की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दंगों की जांच तक नहीं कराई। अब वो बेनकाब हो गई है। ये कांग्रेस की ही घृणित सोच का नतीजा था कि देश का बंटवारा हुआ।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी दावा किया है कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने भी एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा 'कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने इंकलाब अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात को दोहराया है कि राहुल गांधी ने सही कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। नसीम जावेद ने आगे कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम अकलियत (बुद्धिजीवी) के साथ बैठक कर रहे हैं और बहुत जल्द वह एक मुस्लिम सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे'।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के करीबी ने की नदीम जावेद के बयान की पुष्टि

इसके अलावा राहुल गांधी के करीबी रहे शहजाद पूनावाला ने भी नदीम जावेद के बयान की पुष्टि की है। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा है 'नदीम जावेद ने इंकलाब की खबर को सच माना है। नदीम जावेद ने कहा है कि राहुल गांधी ने मुसलमानों के ताल्लुक से ना कोई गलत बात कही है और ना ही इंकलाब ने कोई गलत बात लिखी'।
 

नदीम जावेद ने दी सफाई

हालांकि नदीम जावेद ने अपने इस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि संबित पात्रा ने मेरे द्वारा दिए गए जिस तरह से बयान का दावा किया है, वैसा बयान मैंने कभी दिया ही नहीं है। ये दावा पूरी तरह से गलत और तथ्यों से परे है। ये एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान में कहा था 'अगर भारत को सुपर पावर बनाना है तो पिछड़ों और कमजोर तबके के लोगों को साथ लेकर चलना होगा, क्योंकि कांग्रेस उन्ही की पार्टी है। यहीं राहुल गांधी की भी सोच है और नेहरू और मौलाना आजाद की भी यही सोच थी'।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed