फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accepts resignation of Telangana MLA T Raja Singh from the party

Telangana:भाजपा ने तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया, जेपी नड्डा ने दी मंजूरी

Fri, 11 Jul 2025 01:58 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, तेलंगाना
आईएएनएस, तेलंगाना Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह ने पिछले महीने 30 जून को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आलोचना करते हुए राजा सिंह इस्तीफा सौंपा था।

विज्ञापन
BJP accepts resignation of Telangana MLA T Raja Singh from the party
टी राजा सिंह - फोटो : एक्स@TigerRajaSingh

विस्तार

विज्ञापन

 भाजपा ने तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को टी राजा सिंह को जारी एक आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई।

पत्र में कहा गया है, यह पत्र आपके द्वारा दिनांक 30 जून 2025 को जी किशन रेड्डी, अध्यक्ष, भाजपा तेलंगाना राज्य को दिए गए त्यागपत्र के संदर्भ में है। उक्त पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। आपने अपने पत्र में जो बातें कही हैं, वे पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खातीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशानुसार, आपका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाता है। बता दें कि टी राजा सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों और हिंदुत्व समर्थक रुख के लिए सुर्खियों में रहते हैं। 

विज्ञापन


वहीं, विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि वह अंतिम सांस तक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए काम करते रहेंगे।  उन्होंने कहा कि पद छोड़ने का उनका निर्णय किसी पद, शक्ति या व्यक्तिगत लाभ की इच्छा से प्रेरित नहीं था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि शायद मैं दिल्ली तक उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द नहीं पहुंचा पाया जो तेलंगाना में भाजपा सरकार बनाने का सपना लेकर अथक परिश्रम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 30 जून को पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। उनका यह फैसला रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सामने आया है। अपने इस्तीफे में राजा सिंह ने लिखा था, मैं यह पत्र भारी मन से और गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से न सिर्फ मैं, बल्कि लाखों कार्यकर्ता, नेता और पार्टी के समर्पित मतदाता भी सदमे में हैं। ऐसे समय में जब भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने की दहलीज पर है, इस प्रकार का निर्णय पार्टी की दिशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: भुवनेश्वर में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- अब बिहार में चुनाव चोरी करने की हो रही साजिश

उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग पर्दे के पीछे से फैसले करवा रहे हैं और व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भ्रमित कर रहे हैं। टी राजा सिंह ने तीन बार विधायक बनने का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन अब वह चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, यह फैसला किसी निजी महत्वाकांक्षा के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि यह लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पीड़ा और निराशा की आवाज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed