फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp 39th foundation day, amit shah and pm modi gives message to party workers

बीजेपी स्थापना दिवस पर बोले शाह- पीएम के डर से सांप-बिल्ली और नेवला मिलकर लड़ रहे चुनाव

Fri, 06 Apr 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 06 Apr 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
bjp 39th foundation day, amit shah and pm modi gives message to party workers

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलिदानियों की पार्टी है। हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई और आज हमारे 11 करोड़ से ज़्यादा सदस्य हैं, कभी हमें हम दो-हमारे दो के ताने दिए जाते थे और आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है । 

विज्ञापन


शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे चार साल का हिसाब पूछ रहे हैं और देश की जनता उन से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है । कांग्रेस शासन में किसान फसल का उचित दाम मांगते-मांगते थक गए लेकिन उन्होंने नहीं दिया। अब मोदी सरकार ने फसल का डेढ़ गुना मूल्य देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि भाजपा कभी आरक्षण को हटाने वाली नहीं है और इतना ही नहीं राहुल जी, अगर आप हटाओगे तो भी भाजपा आपको हटाने नहीं देगी, ये हमारा कमिटमेंट है। कांग्रेस मंच तय कर ले, भारतीय जनता पार्टी हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जी की जो बाढ़ आयी है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 का चुनाव मोदी जी के काम पर लड़ना है और जीतना है। ये भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण काल नहीं है, भाजपा का स्वर्ण काल तब आएगा जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी। 

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भी शाम को नमो ऐप के जरिये 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल है। 
 
आपको बता दें कि केंद्र के अलावा बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। इसलिए कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। 


वहीं मुंबई में अमित शाह जिस रैली को संबोधित करेंगे उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। इस रैली से शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed