फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD support for NDA in Rajya Sabha leaves Odisha BJP confused, Congress sees glimmer of hope

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देकर बीजेडी ने खेली दूर की गोटी, पटनायक की चाल पर कांग्रेस उत्साहित

Fri, 10 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
 BJD support for NDA in Rajya Sabha leaves Odisha BJP confused, Congress sees glimmer of hope

राज्यसभा के नए उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को अपना समर्थन देकर बीजू जनता दल ने भाजपा को खुश तो किया लेकिन ओडिशा में भाजपा हैरान है। यूं तो बीजू जनता दल का समर्थन मिलने से भाजपा के लिए यह अच्छे संकेत हैं लेकिन ओडिशा में भाजपा नेताओं को यह नवीन पटनायक की दूर की गोटी लग रही है। भाजपा नेताओं को लग रहा है कि पटनायक कहीं भाजपा के वोट बैंक को रिझाकर अपना भला न कर लें।

विज्ञापन


वैसे सूबे में अटकलें यह भी लगने लगी हैं कि बीजू जनता दल 2019 की बड़ी लड़ाई में भाजपा का साथ दे सकती है। लेकिन भाजपा के हैरान नेताओं को देख कांग्रेस को उम्मीद जगने लगी है। उन्हें लग रहा है कि नवीन पटनायक अपनी रणनीति से भाजपा को छलने वाले हैं। 
विज्ञापन


अगर रणनीतिक दौर पर हरिवंश को दिया गया नवीन पटनायक का यह समर्थन सफल हुआ तो भाजपा को नुकसान की भी संभावनाएं हो सकती हैं। और कुछ ऐसा ही देखने की ललक लिए कांग्रेस उत्साहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीजू जनता दल ने हरिवंश को अपना समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया था। तभी साफ हो गया था कि अब हरिवंश को ही उपसभापति की गद्दी मिलेगी। और यही एक वजह थी जब मोदी सरकार का पलड़ा भारी हो गया था। हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा था, विपक्ष एकजुट है और हमारे पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed