फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD senior leader and Lok Sabha member Ludu Kishore Swain passes away

बीजद के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लडू किशोर स्वैन का निधन

Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
BJD senior leader and Lok Sabha member Ludu Kishore Swain passes away
बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लडू किशोर स्वैन - फोटो : PTI

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लडू किशोर स्वैन का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्वैन के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के अस्का लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजद नेता किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य नेताओं ने स्वैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ओडिशा के अस्का से लोकसभा सदस्य लडू किशोर स्वैन जी के निधन से दुखी हूं। समाज के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’’ 
विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनका काम उल्लेखनीय है। उनके बेटे नचिकेता से बात कर संवेदना व्यक्त की।’’ 

पटनायक ने अपने शोक संदेश में स्वैन को एक सक्षम सांसद बताया है जो राज्य विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

ओडिशा विधानसभा ने स्वैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कुछ पल का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्वैन 2014 में अस्का लोकसभा क्षेत्र से बीजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे।

इससे पहले, वह 2004 में गंजाम जिले के कबीसुर्या नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजद के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुये थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed