{"_id":"5a4c74ea4f1c1b96368b8253","slug":"bjd-mp-asked-senior-citizen-gets-concession-in-fares-in-kolkata-metro-then-why-not-in-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजद सांसद ने पूछा- कोलकाता में मेट्रो किराए में बुजुर्गों को रियायत, तो दूसरे शहरों में क्यों नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजद सांसद ने पूछा- कोलकाता में मेट्रो किराए में बुजुर्गों को रियायत, तो दूसरे शहरों में क्यों नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मेट्रो किराए में रियायत देने के पक्ष में है। उसका कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों को मेट्रो किराए में रियायत मिलनी चाहिए। हालांकि ऐसा करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं। सरकार ने कहा है कि वह किराए में छूट की सिफारिश करेगी। इस मामले में अंतिम निर्णय का अधिकार किराया निर्धारण समिति को है।
लोकसभा में मंगलवार को एक सवाल के जवाब में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि बुजुर्गों को मेट्रो ट्रेन के किराए में रियायत मिले। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य मेट्रो में किराया तय करने का काम किराया निर्धारण समिति का है। हाईकोर्ट के पूर्व जज समिति की अध्यक्षता करते हैं। सरकार केवल सिफारिश कर सकती है।
हरदीप पुरी ने कहा कि सरकार की ओर से समिति को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में कार्ड या टोकन का इस्तेमाल होता है। इस व्यवस्था में तकनीकी कारणों से रियायत देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
यह मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान बीजद सांसद बलभद्र मांझी ने उठाया था। सांसद ने कहा कि बुजुर्गों और छात्रों को मेट्रो किराए में रियायत मिलनी चाहिए। कोलकाता मेट्रो में बुजुर्गों और छात्रों को किराए में रियायत मिलती है। लिहाजा दूसरे शहरों में भी बुजुर्गों को यह लाभ मिलना चाहिए। जवाब में पुरी ने कहा कि जहां तक कोलकाता मेट्रो का सवाल है तो उसका संचालन भारतीय रेल द्वारा किया जाता है।