फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD leader VK Pandian challenges BJP to declare CM candidate in Odisha

Odisha Polls: भाजपा को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती, वीके पांडियन बोले- चेहरा चुनते ही घटेंगे 10% वोट

Sun, 12 May 2024 03:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 03:00 AM IST
सार

बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन ने भाजपा को ओडिशा में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी है। पांडियन ने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश के वर्तमान नेताओं में से सीएम चेहरा चुनती है तो 10 प्रतिशत वोट घट जाएंगे।

विज्ञापन
BJD leader VK Pandian challenges BJP to declare CM candidate in Odisha
बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में भाजपा के सामने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। यह चुनौती बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन ने दी है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा अपने मौजूदा राज्य नेताओं में से किसी को भी उम्मीदवार चुनती है तो उसे 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिलेंगे। 

विज्ञापन

 
पांडियन शनिवार को सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 से ओडिशा में अपनी सरकार बनाने के दिन में सपने देख रही है। जब चुनाव आता है तो कई नेता चुनावी पर्यटक बनकर आते हैं और फिर पांच साल तक नजर नहीं आते। इस दौरान पांडियन ने नवीन पटनायक के बयान को भी दोहराया। पटनायक ने कहा था कि सरकार बनाने के बारे में दिवास्वप्न देखना ओडिशा के भाजपा नेताओं की बहुत पुरानी आदत है। वह 2014 से दिन में सपने देख रहे हैं।  

विज्ञापन

सीएम उम्मीदवार घोषित करने से डरती है भाजपा 
बीजद के वरिष्ठ नेता पांडियन ने कहा कि पीएम मोदी दावा कर रहे हैं कि बीजेपी का मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा। ओडिशा के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि बीजेपी का सीएम उम्मीदवार कौन है। उन्होंने कहा कि लोगों को नवीन पटनायक और बीजेपी उम्मीदवार के बीच फैसला करने दें, क्योंकि अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करने से डरती है। भाजपा को पता है कि मौजूदा नेताओं में से सीएम उम्मीदवार नामित करते ही उन्हें 10 प्रतिशत वोट कम मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती देता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
भुवनेश्वर की जनता को पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण के लिए किया आमंत्रित 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा, ‘मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए यहां हूं।’ राज्य की संस्कृति, भाषा और परंपरा को समझने वाले मिट्टी के बेटे या बेटी को सीएम बनाया जाएगा। 


पांडियन का दावा- गुजरात में प्रति व्यक्ति कर्ज 60 हजार रुपए 
पांडियन ने सवाल किया कि भाजपा दावा कर रही है कि वह ओडिशा को देश का शीर्ष राज्य बनाएगी, लेकिन क्या गुजरात नंबर एक राज्य है? उन्होंने दावा किया, गुजरात में बच्चों में कुपोषण 40 फीसदी, एनीमिया 79 फीसदी है और प्रति व्यक्ति कर्ज 60,000 रुपए के करीब है। वहीं, पांडियन ने कहा कि चुनाव बाद बीजद के घोषणा-पत्र को नीति दस्तावेज में बदल दिया जाएगा।  

बता दें कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों और 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक साथ चार चरणों में मतदान होगा, जो 13 मई से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed