फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD leader v sugnana kumari deo passes away cm naveeen patnaik expressed his condolence

Odisha: बीजद की वरिष्ठ नेता वी. सुगनना कुमारी देव का निधन; CM पटनायक बोले- पार्टी के लिए उनका योगदान अहम

Sat, 10 Feb 2024 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, सीएम नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने बीजद नेता सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक व्यक्त की है। सीएम पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
BJD leader v sugnana kumari deo passes away cm naveeen patnaik expressed his condolence
वी. सुगनना देव - फोटो : Naveen Patnaik/X

विस्तार

बीजू जनता दल (बीजद) की नेता और 10 बार ओडिशा की सांसद रह चुकी वी सुगनना कुमारी देव का शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद रात के एक बजे 87 वर्षीय सुगनना कुमारी देव ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। वह खलीकोटे के शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने सुगनना कुमारी देव के निधन पर जताया शोक 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वयोवृद्ध नेता सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सुगनना कुमारी देव ने ओडिशा और राज्य के लोगों के लिए अपने अपार योगदान से राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान कमाया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ओडिशा विधानसभा में विधायक के रूप में दस कार्यकाल तक सेवा करने वालीं अनुभवी नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन से दुखी हूं। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी से सम्मान अर्जित किया। राज्य के विकास में उनका योगदान सराहनीय है। मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। 
विज्ञापन


सीएम पटनायक ने पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, सीएम नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'वी सुगनना कुमारी देव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह बीजद की बहुत वरिष्ठ नेता थी। पार्टी के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया। उन्होंने खलीकोट और कबिसूर्यनगर दोनों का प्रतिनिधित्व करके सार्वजनिक सेवा में अपनी छाप छोड़ी है। वह 10 बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। यह एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुगनना कुमारी देव पहली बार 1963 में ओडिशा विधानसभा के लिए चुनी गईं थी। वह खलीकोट से आठ बार विधायक और कबीसूर्यनगर से दो बार विधायक भी रहीं। वह 1963, 1974, 1977, 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009 और 2014 में विधायक चुनी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed