फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi

जन्मदिन स्पेशल: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, जानें मोदी के बारे में कुछ खास बातें

Mon, 17 Sep 2018 10:39 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 17 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
narendra-modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का 17 सितंबर को 68 वां जन्मदिन है। गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। अपने पिता के साथ स्टेशन पर चाय बेचने के साथ-साथ अपनी युवा अवस्था में हिमालय की वादियों में भी वे खुद की तलाश में पहुंचे। तब दामोदर दास महज 17 साल के थे।

विज्ञापन


उसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और देश सेवा में लग गए। वैसे तो प्रधानमंत्री का पूरा जीवन ही देश को समर्पित है लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिससे आप अनभिज्ञ होंगे। आज हम पीएम मोदी से जुड़ी कई ऐसी बातें आपको बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप उन्हें और करीब से जान सकेंगे।
विज्ञापन


मोदी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1975 में इमरजेंसी के दौरान की जब उन्हें गुजरात 'लोक संघर्ष समिति' का महासचिव नियुक्त किया गया था। 2001 से 2014 तक नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। 2014 में वाराणसी से सांसद बने। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद देश के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश के युवाओं के लिए 'स्टाइल आइकन' बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दू राष्ट्रवाद की धारणा और 2002 में हुए गुजरात दंगों में उनकी भूमिका को लेकर अक्सर विवादों में रहे हैं..वहीं दूसरी ओर,  इन बातों को दरकिनार करें तो महान वक्ता होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नेकदिल व्यक्ति भी हैं। मोदी को चाहने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं और बच्चों की है।

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ और खास बातेः

नरेंद्र मोदी एक सीनियर कैमरामैन गोपाल बिष्ट के दाह संस्कार में थे। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की दुर्भाग्यपूर्ण हवाई दुर्घटना में उनके साथ मारे गए पत्रकारों में बिष्ट भी शामिल थे। मोदी दाह संस्कार में ही थे, तभी उन्हें प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई का फोन आया।

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
modi
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम हैं नरेंद्र मोदी। 15 अगस्त और 26 जनवरी को जब देश आजादी और गणतंत्र का पर्व मनाने में जुटा होता है तब देश का एक वर्ग सिर्फ यह देखना चाहता है कि इस बार पीएम के साफे का रंग क्या होगा, कुर्ते की बाजू कैसी होगी और उसका रंग क्या होगा।
 

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
नरेंद्र मोदी
अकसर लोगों के दिल में ख्वाहिश होती है यह जानने की कि चुस्त- दुरुस्त, हमेशा सजग और काम करने वाले अभिनेता- अभिनेत्री और राजनेता खाते क्या हैं। सोशल मीडिया आने के बाद से यह बातें अब छुपी नहीं रह पाती हैं। अपने आपको हमेशा एक्टिव रखने के लिए देश के सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक अपने खान-पान से लेकर व्यायाम तक का ध्यान रखते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री 17 सितंबर को 67 साल के हो जाएंगे।

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
नरेंद्र मोदी संग वैशाली
कहते हैं दान करें तो ऐसे करें कि दाएं हाथ से दिया गया दान बाएं हाथ को न पता चले, लेकिन जब बात बाप बेटी की हो, बेटियां देश में हाशिये पर हों तो बात को दबाना नहीं बताना जरूरी हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में बड़ी संख्या युवाओं और बच्चों की है।
 

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
नरेंद्र मोदी
बहुत ही कम उम्र से एक सादगीपसंद प्रचारक का जीवन जीने वाले नरेंद्र मोदी के पास कभी भी फ़िल्में देखने का अधिक समय नहीं रहा, लेकिन जब भी उन्होंने कोई फिल्म देखी, उनका दृष्टिकोण थोड़ा अलग ही रहा | जैसा की मोदी ने सेशल्स में टुडे अख़बार को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया था "मेरा सामान्यतः फिल्मों की ओर झुकाव  नहीं है, लेकिन अपनी जवानी के दिनों में मैं फ़िल्में केवल उस उत्सुकता के लिए देखता था जो जवानी में होती है।

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
narendra modi

अगर आपके लिए आपकी आठ घंटे की नौकरी बेहद तनावपूर्ण है, तो जरा 67 साल के प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या और उनके चेहरे पर भी एक नजर डालिए। 8 या 10 घंटे नहीं बल्कि 18 घंटे काम करने वाले मोदी के चेहरे को थकान छू तक नहीं पाती। उनके चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बेहद शानदार है । उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ सामने खड़ी हर मुश्किल का सामना किया।

सवाल उठता है कि आखिर कौन सी वो चीजें हैं जो पीएम मोदी को इतना उत्साहित बनाए रखती हैं।नरेंद्र मोदी की फिटनेस से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिसकी वजह से वो इस उम्र में भी युवाओं को फिटनेस के मामले में मात दे रहे हैं।

birthday special: A journey from chief minister to prime minister, special facts about Modi
modi
क्या आप जानते हैं नरेंद्र मोदी इस उम्र में भी खुद को इतना एनर्जेटिक और फिट कैसे बनाए रखते हैं। आपको बता दें, आज देश के पीएम मोदी का 67वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना सुबह कौन से खास चार योगासन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed