फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird flu confirmed in poultry farms of nine states including UP and Uttarakhand

यूपी-उत्तराखंड समेत नौ राज्यों के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

Sun, 24 Jan 2021 03:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 03:59 AM IST
विज्ञापन
Bird flu confirmed in poultry farms of nine states including UP and Uttarakhand
देश में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश के 9 राज्यों के पोल्टी फार्मों की पालतू मुर्गियों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा जंगली पक्षियों में करीब 12 राज्यों में इस जानलेवा महामारी के फैलने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय के मुताबिक, कौओं, प्रवासी व जंगली चिड़ियाओं में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि वाले 12 राज्यों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और केरल के प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण व रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है। जिन किसानों की मुर्गियों, अंडों और पोल्ट्री चारे को राज्य सरकारों ने रोकथाम की कार्रवाई के तहत नष्ट कराया है, उन्हें क्षतिपूर्ति भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी के फतेहपुर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पौड़ी व लैंसडौन के नमूने निगेटिव
मंत्रालय के मुताबिक, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, लैंसडौन और पौड़ी वन क्षेत्र से मिले कौओं और कबूतरों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। इसी तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के कबूतरों और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मोर के नमूने भी निगेटिव पाए गए हैं यानी इनमें बर्ड फ्लू नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed