फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Birbhum Violence: Injured woman dead death toll rises to nine know all updates

बीरभूम हिंसा: घायल महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ, जानें सभी अपडेट 

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
सार

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की। हालांकि इस बैठक के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की हिंसा और वहां के हालात पर गृहमंत्री शाह को रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
Birbhum Violence: Injured woman dead death toll rises to nine know all updates
बीरभूम हिंसा (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

बीरभूम के बोगतुई नरसंहार में घायल महिला नजेमा बीबी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस के मुताबिक इस नरसंहार में मारे गए लोगों में सात महिलाएं और दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, घायल नजेमा बीबी 65 प्रतिशत जली हुई थी। उसे रामपुरहाट सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसी अस्पताल में एक बच्चे सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। चूंकि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक थी सीबीआई की टीम रविवार को उसका बयान दर्ज नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 मार्च को घटनास्थल का दौरा किया था और घायलों से अस्पताल में मिली थीं। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है।
विज्ञापन


बीरभूम हिंसा पर हंगामे के बीच गृहमंत्री शाह से मिले धनखड़
वहीं, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की। हालांकि इस बैठक के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की हिंसा और वहां के हालात पर गृहमंत्री शाह को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की टीम ने बीरभूम नरंसहार की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने कई प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों से बात की है। राज्यपाल धनखड़ लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार राज्य के मुख्य सचिव को भी तलब किया था और राज्य सरकार के रवैए पर सवाल उठाया था। नरसंहार के बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। 


बनर्जी के पत्र के जवाब में राज्यपाल ने कहा था, इस नरसंहार के पीछे राजनीतिक साजिश है। उन्होंने यह भी कहा था कि मरने वालों का आंकड़ा और अधिक हो सकता है। बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई में घरों में आग लगाकर आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed