फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bipin Rawat says there is pressure on Pakistan to take action against terror after FATF warned him

एफएटीएफ के फैसले पर सेना प्रमुख रावत बोले: पाकिस्तान पर दबाव, करनी पड़ेगी कार्रवाई

Sat, 19 Oct 2019 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat says there is pressure on Pakistan to take action against terror after FATF warned him
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत - फोटो : ANI

भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का कहना है कि पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) का दबाव है। उन्होंने कहा कि ग्रे लिस्ट में रहना किसी देश की असफलता है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रावत ने कहा, 'उनपर बहुत दबाव है। उन्हें कार्रवाई करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह शांति बहाल करने की दिशा में काम करें। ग्रे लिस्ट में होना किसी भी देश की नाकामयाबी है।' एफएटीएफ एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आतंकी फंडिंग पर नजर रखती है। उसने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए फरवरी तक का समय दिया है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अंतरराष्ट्रीय संस्था पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध और उसके वित्तीय लेनदेन की जांच करती है तो इससे वहां होने वाला निवेश और व्यापार प्रभावित होगा। एफएटीएफ ने पाकिस्तान के लिए 10 कदमों को सूचीबद्ध किया है जिसके जरिए वह आतंक रोधी वित्तपोषण, वैश्विक आतंकी जैसे कि लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। 

बता दें कि आतंकी फंडिंग रोकने में नाकाम रहे पाकिस्तान को एफएटीएफ ने अंतिम अल्टीमेटम दिया है। एफएटीएफ का कहना है कि यदि चार महीने में आतंकवाद को मदद देना बंद नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। एफएटीएफ ने पांच दिन की बैठक के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान को अगले चार महीने तक ग्रे सूची में बरकरार रखने की घोषणा की है। 


साथ ही आगाह किया कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एफएटीएफ द्वारा तय 27 मानकों को पूरा नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान अब तक 5 मानक ही पूरे कर पाया है। 

एफएटीएफ अध्यक्ष जियांगमिन लियू ने कहा, हमने पाया है कि पाकिस्तान एक बार फिर आतंक के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई करने में विफल रहा। उसे इस मामले में और तेजी दिखानी होगी। इस बीच हमने तय किया है कि पाकिस्तान को चार महीने की अंतिम मोहलत दी जाए। अगर इस बार उसने सभी मानकों को पूरा करते हुए कार्रवाई नहीं की तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।  एफएटीएफ की ओर से पाकिस्तान को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed