फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bipin Rawat says communication breakdown between terrorists in Kashmir and their handlers

सेना प्रमुख रावत बोले: एयर स्ट्राइक के बाद फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय

Mon, 23 Sep 2019 02:41 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat says communication breakdown between terrorists in Kashmir and their handlers
Army Chief Bipin Rawat - फोटो : PTI

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों और उनके पाकिस्तान में बैठे आकाओं के बीच संपर्क टूट गया है लेकिन कश्मीरी लोगों के बीच कोई भी संपर्क बाधित नहीं हुआ है। उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर में विकास होगा और शांति आएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पाकिस्तान आतंकवादियों को हमारे क्षेत्र में प्रवेश कराने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है और हम इससे निपटना जानते हैं। हमारे सैनिकों को पता है कि कैसे खुद को ऐसी स्थिति में रखना है और क्या कार्रवाई करनी है। हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है। इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था। वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था। इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है।

फिर से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के सवाल पर रावत ने कहा कि हम इसे दोबारा क्यों करेंगे...? उन्हें अंदाजा लगाने दीजिए। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर तनाव है। ऐसे में हमें सक्षम नेतृत्व की जरुरत है जो सेना को लीड कर सके। 


उन्होंने कहा कि हमारा पश्चिमी पड़ोसी राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ा रहा है और जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई घुसपैठ न हो।

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस्लाम की गलत व्याख्या कर व्यवधान पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे प्रचारक भी हैं जो इस्लाम के सही अर्थ को बताते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed