फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bipin rawat said in frontline combat role they will not give extra facilities to women

सेना प्रमुख बोले, युद्ध के दौरान महिला सैनिकों को नहीं मिलेंगी विशेष सुविधाएं

Sat, 14 Jan 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
bipin rawat said in frontline combat role they will not give extra facilities to women
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने युद्ध के दौरान महिला सैन्य कर्मियों की तैनाती पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान तैनाती का फैसला खुद महिला सैन्य कर्मियों को ही करना है, क्योंकि इस दौरान उन्हें वहीं जिम्मेदारियां निभानी होंगी जो कि जवानों को निभानी पड़ती हैं। साथ ही इसके लिए उन्हें कोई विशष सुविधाएं नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान हालात बिल्कुल अगल होते हैं, लेकिन फिर भी वे तैनाती चाहती हैं तो उन्हें वैसे ही रहना पड़ेगा, जैसे जवान रहते हैं। इस बीच उन्होंने युद्ध मोर्चे के दौरान टैंक में रहने वाले पुरुष जवानों का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि युद्ध के समय ऐसे हालात हो जाते हैं कि जवानों को बिना शौचालय और बाकी सुविधाओं के रहना पड़ता है। वे एक ही टैंक के अंदर ही खाना बनाते हैं और सोते भी हैं। ये हालात महिला जवानों के हिसाब से ठीक नहीं है। लेकिन वे फिर भी तैनात होना चाहती हैं तो उन्हें समान भूमिका में समान जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

bipin rawat said in frontline combat role they will not give extra facilities to women
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala

रावत के मुताबिक लड़ाकू भूमिका निभाते समय महिला जवानों को वो सभी टास्क करने होंगे जो पुरुष जवान करते हैं। युद्ध मोर्चे के दौरान इन हालातों को महिला सैन्यकर्मी स्वीकार करती हैं तो हम उनकी तैनाती पर विचार कर सकते हैं। बिपिन रावत ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस ठीक उस मुद्दे के बाद की है जब देश के अर्धसैनिक बल के जवान अपनी शिकायतें वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

हाल ही में बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने जवानों को दिए जाने वाले खाने की वीडियो बनाई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालात देखते हुए पीएमओ ने गृह मंत्रालय से जवानों की शिकायत पर रिपोर्ट भी मांगी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed