फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biological E cuts price of its COVID-19 vaccine Corbevax to Rs 250 per dose news in hindi

Corona Vaccine: बायोलॉजिकल ई ने घटाई कोर्बेवैक्स वैक्सीन की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा टीका

Mon, 16 May 2022 04:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 May 2022 04:35 PM IST
सार

बायोलॉजिकल ई के मुताबिक, उसने अपनी दवा की कीमतें इसे आम लोगों के लिए और वहनीय बनाने और इसकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक बनाने के लिए घटाई हैं।

विज्ञापन
Biological E cuts price of its COVID-19 vaccine Corbevax to Rs 250 per dose news in hindi
biological e corbevax for child - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की दवा फर्म बायोलॉजिकल ई लिमिटेड (बीई) ने सोमवार को अपनी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की कीमतें घटाने का एलान किया। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि उसने कॉर्बेवैक्स के दाम 840 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिए हैं। इस कीमत में जीएसटी भी शामिल है।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके चलते अंतिम उपयोगकर्ताओं को टैक्स और टीका लगाने के शुल्क समेत प्रति खुराक 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इससे पहले निजी टीकाकरण केंद्रों में टीके के अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए कुल कीमत 990 रुपये प्रति खुराक थी।
विज्ञापन


इस साल मार्च में जब देश में कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ, तो कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया और सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए इसकी कीमत 145 रुपये तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोलॉजिकल ई के मुताबिक, उसने अपनी दवा की कीमतें इसे आम लोगों के लिए और वहनीय बनाने और इसकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक बनाने के लिए कम की हैं। इससे वायरस के खिलाफ और प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ी जा सकेगी। 


सीरम इंस्टीट्यूट पहले ही घटा चुका है कोवोवैक्स की कीमतें
इससे पहले मई की शुरुआत में ही 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए मंजूर हुई कोवोवैक्स की कीमतें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने घटा ली थीं। एसआईआई ने हर खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है। हालांकि, इसमें टैक्स शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed