फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Billionaire owner of Japanese fashion company will distribute 64 crore rupees for his Followers

मुफ्त में 64 करोड़ रुपये बांटेगा जापानी फैशन कंपनी का अरबपति मालिक 

Thu, 09 Jan 2020 05:34 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Jan 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Billionaire owner of Japanese fashion company will distribute 64 crore rupees for his Followers
प्रतीकात्मक तस्वीर

जापानी अरबपति और एक फैशन कंपनी के मालिक युसाकु मीजावा ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों को 90 लाख डॉलर (64 करोड़ रुपये) की रकम बांटने जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक सामाजिक प्रयोग बताया जो बताएगा कि क्या सचमुच पैसों से लोगों की खुशी बढ़ जाएगी। मीजावा अपने फॉलोअरों में से 1,000 लोगों को इस प्रयोग के लिए चुनेंगे।

विज्ञापन


युसाकु मीजावा चुने गए फॉलोअरों को जापानी मुद्रा में 10 लाख येन (यानि 9,000 डॉलर) की रकम देंगे। इसके लिए उन्होंने 1 जनवरी को एक ट्वीट किया था और उसे रीट्वीट करने वाले एक हजार लोगों को ही यह रकम मिलेगी। अरबपति कारोबारी यह जानना चाहते हैं कि इस पैसे का इनमें से हर एक के जीवन पर कैसा और क्या असर होगा। इसका पता वे नियमित अंतराल पर सर्वे के जरिए लगाएंगे। 
विज्ञापन


यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक वीडियो में मीजावा ने इसे ‘गंभीर सामाजिक प्रयोग’ बताते हुए उम्मीद जताई कि इसमें अकादमिक विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री की भी दिलचस्पी लेंगे। वह इसे बेसिक इनकम आइडिया से जोड़कर देखते हैं। इस पर जापानी वरिष्ठ अर्थशास्त्री तोषीहीरो नागाहामा ने कहा, ‘बेसिक इनकम का अर्थ नियमित न्यूनतम राशि है जो सुरक्षा की भावना दे, लेकिन जो मीजावा दे रहे हैं वो बिल्कुल अलग है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रमा का चक्कर लगाने वाले पहले निजी यात्री होंगे मीजावा
युसाकु मीजवा वही शख्स हैं जो इयॉन मस्क के स्पेस-एक्स विमान में बैठकर चंद्रमा का चक्कर लगाने वाले दुनिया के पहले निजी यात्री होंगे। कलाकृतियों और स्पोर्ट्स कारों पर वे सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। 43 वर्षीय मीजावा ने अभिनेत्री गर्लफ्रेंड से अलग होकर सोशल मीडिया पर भावनाएं प्रकट करके ट्विटर पर 70 लाख फॉलोअर बनाए थे। मीजावा की निजी संपत्ति करीब दो अरब डॉलर है।


उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे और पैसे बांटने के लिए खाली वक्त है। मैं मानता हूं कि बेसिक इनकम की परिकल्पना नागरिकों को बिना किसी काम के एवज में एक निश्चित रकम देने की होनी चाहिए। इसीलिए अपने इस प्रयोग को मैं बेसिक इनकम आइडिया से जोड़कर देखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed