{"_id":"5a6c581b4f1c1b8d268b68f1","slug":"bill-gates-real-life-hero-is-a-indian-doctor-who-fights-from-polio","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के डॉक्टर को मिली बिल गेट्स की तारीफ, पोलियो के मरीजों का करते हैं इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के डॉक्टर को मिली बिल गेट्स की तारीफ, पोलियो के मरीजों का करते हैं इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Jan 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Dr Matthew Varghese
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के एक डॉक्टर मैथ्यू वर्गीज की अमेरिकन बिजनेसमैन बिल गेट्स ने तारीफ की है। बिल गेट्स भारत के इस डॉक्टर को रीयल लाइफ हीरो मानते हैं। गेट्स ने अपने ब्लॉग गेट्स नोट्स में मैथ्यू को उन पांच व्यक्तियों में शामिल किया है जो उनके हीरो हैं। पोलियो मरीजों के लिए दिल्ली में किये गए कामों की वजह से मैथ्यू को गेट्स की तरफ से तारीफ मिली है।
विज्ञापन
डॉ वर्गीज पोलियो के मरीजों की चिकित्सा करते हैं। उनके प्रयासों की वजह से मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। एक समय था जब सेंट स्टीफन में पोलियो के 600 से ज्यादा मरीज आते थे, अब ये संख्या 200 से भी कम रह गयी है। वर्गीज के इलाज से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने मरीजों से लगाव हो जाता है।
विज्ञापन
आने वाले मरीज भी वर्गीज पर पूरा भरोसा करते हैं। वर्गीज की खासियत है कि वो अपने कई मरीजों की शादी में भी शामिल होते हैं। उन्होंने कुछ मरीजों की शिक्षा और रोजगार प्राप्त करने में भी मदद की है।
विज्ञापन
जब वर्गीज से बिल गेट्स द्वारा मिली तारीफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन पर तारीफ का कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन इससे कई डॉक्टर जरूर प्रेरित होंगे और पोलियो के रोगियों के लिए काम करेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के सेंट स्टीफन में पोलिया वॉर्ड 1987 में शुरू हुआ था। 1990 के दौर में पोलियो महामारी की तरह फैला था। हर साल 2 लाख से 4 लाख केस सामने आते थे।