{"_id":"59a9a0044f1c1b0d278b4d8d","slug":"bilateral-discussions-bteween-pm-modi-and-xi-jinping-for-border-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो सकती है पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक, सीमा तनाव पर होगी बात ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्द हो सकती है पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक, सीमा तनाव पर होगी बात
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
india-china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भले ही अभी पत्ता न खोला हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय चर्चा के पूरे आसार हैं। प्रधानमंत्री द्विपक्षीय चर्चा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बार्डर डिफेंस मैनेजमेंट एग्रीमेंट को कारगर स्वरुप देने का मुद्दा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम विवादः भारत ने कर दिया वो काम जो UN नहीं कर पाया
विज्ञापन
ताकि भविष्य में दोनों देशों के बीच में सीमा पर होने वाले तनाव की संभावना को समाप्त किया जा सके। हालांकि विदेश मंत्रालय ने अभी तक किसी भी द्विपक्षीय चर्चा के बारे में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि चीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजक देश है। ऐसे में अतिथि देश द्विपक्षीय चर्चा का प्रयास करता है। इस तरह की बैठके शिखर सम्मेलन से इतर होती हैं।
रवीश कुमार का कहना है कि इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं है। वह द्विपक्षीय चर्चा के बारे में समय और तारीख के बारे में कुछ नहीं कह सकते। लेकिन विदेश मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत अपनी चिंताओं और हित से जुड़े मुद्दे का साझा करेगा।
डोकलाम पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के अधिकारी डोकलाम में भारत और चीन के बीच 72 दिनों तक चले गतिरोध पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रहे हैं। लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय इसे काफी गंभीर मुद्दा मान रहा है।
पढ़ें: डोकलाम में चीन ने नहीं बदला इरादा, मिशन पूरा करने की फिराक में PLA
माना जा रहा है कि चीन के सैनिक आगे भी सीमा पर गतिरोध पैदा कर सकते हैं। ऐसे में बार्डर डिफेंस मैनेजमेंट एग्रीमेंट की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। ताकि आने वाले समय में डोकलाम जैसी स्थितियां, भारत और चीन के सैनिकों के बीच में तनाव जैसी स्थिति न पैदा हो।