फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biju Janata Dal Lok Sabha nominees comprise 30 percent turncoats

Politics: दूसरे दल से आए नेताओं पर नवीन पटनायक को भरोसा, BJD के लोकसभा प्रत्याशियों में 30 प्रतिशत दलबदलू

Thu, 04 Apr 2024 05:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 05:06 PM IST
सार

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच बीजू जनता दल(बीजद) ने लगभग 30 प्रतिशत दूसरे दल से आए नेताओं को भरोसा जताया है। जानें कहां से मिला टिकट...

विज्ञापन
Biju Janata Dal Lok Sabha nominees comprise 30 percent turncoats
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के बीच पार्टी बदलने की होड़ मची हुई है। इस बीच, बीजू जनता दल(बीजद) ने लगभग 30 प्रतिशत दूसरे दल से आए नेताओं को भरोसा जताया है। 21 लोकसभा सीटों के लिए बीजद द्वारा घोषित 20 उम्मीदवारों में से कम से कम सात नेताओं को टिकट दिया जो भाजपा या कांग्रेस से आए थे।
विज्ञापन


दल बदलकर पार्टी  में आए नेताओं पर भरोसा
लोकसभा चुनाव के लिए पटनायक ने जिन नेताओं पर भरोसा जताया है वे हैं सुरेंद्र सिंह भोई (बोलनगीर), परिणीता मिश्रा (बारगढ़), भृगु बक्सीपात्रा (बेरहामपुर), मनमथ राउतराय (भुवनेश्वर), अंसुमन मोहंती (केंद्रपाड़ा), प्रदीप माझी (नबरंगपुर) और धनुर्जय सिधू (क्योंझर)। जबकि पूर्व सांसद प्रसन्ना पाटसानी सहित कई वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट की दौड़ में थे, नवीन पटनायक ने छह बार के कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे के बेटे मन्मथ राउत्रे को चुनना पसंद किया। क्षेत्रीय दल में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें बीजद का टिकट दे दिया गया। बेरहामपुर लोकसभा सीट के मामले में, पटनायक ने पार्टी के मौजूदा सांसद चंद्रशेखर साहू को दोबारा नामांकन देने से इनकार कर दिया। पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में भृगु बक्सीपात्रा के नाम की घोषणा करने से पहले साहू को उपाध्यक्ष और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया। 
विज्ञापन


ऐसा ही मामला भाजपा नेता परिणीता मिश्रा का भी था। उन्हें और उनके पति सुशांत बुधवार दोपहर भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बीजद में शामिल हो गए और शाम को उन्हें टिकट दे दिया गया। बक्सीपात्रा, जो पिछले 23 वर्षों से भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी कैडर थे, पटनायक के पूर्व करीबी सहयोगी प्रदीप पाणिग्रही से मुकाबला करेंगे। पाणिग्रही को नवंबर 2020 में बीजद से निष्कासित कर दिया गया था। बलांगीर संसदीय क्षेत्र में बीजद ने तीन बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह भोई को मैदान में उतारा है। वह 29 मार्च को पार्टी में शामिल हुए और 3 अप्रैल को उन्हें टिकट मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed