Assam: 11304 नर्तकों और ढोल वादकों ने किया बिहू नृत्य प्रदर्शन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के त्योहार मेगा बिहू के अवसर पर असम का दौरा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुरुवार को 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक ही स्थान पर 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' बजाते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। बिहू लोकनृत्य का सबसे बड़ा गायन है। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक टीम की मौजूदगी में कलाकारों ने अपना शो प्रस्तुत किया और 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' के लिए वैश्विक उपलब्धि हासिल की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने "सबसे बड़ा बिहू नृत्य और सबसे बड़ा ढोल ड्रम कलाकारों की टुकड़ी" के रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टीम से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11,304 लोक नर्तकों और 2,548 ढोल वादकों ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
#WATCH | Guwahati: In the presence of PM Narendra Modi, Assam CM Himanta Biswa Sarma receives the certificate from the Guinness World Records team for the record-making feat of "largest Bihu dance and largest dhol drum ensemble".
विज्ञापन विज्ञापन
The feat was achieved by 11304 folk dancers and… pic.twitter.com/rtjOYbUPHq — ANI (@ANI) April 14, 2023
गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को लेजर शो कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेता शामिल हुए।
#WATCH | Guwahati: Laser show during Mega Bihu programme at Sarusajai Stadium in Guwahati, Assam. Prime Minister Narendra Modi, CM Himanta Biswa Sarma and others attend the programme. pic.twitter.com/vZJfd8QlTn
— ANI (@ANI) April 14, 2023
असम दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 14300 करोड़ रुपये की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वोत्तर के पहले एम्स को देश को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया। इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी। इसे 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम ने असम को 14,300 करोड़ रुपये की सौगात दी।