फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar election assam cm in siwan rally said ensure elimination of all osama bin laden

Bihar: 'हमें राज्य के सभी ओसामा बिन लादेन को खत्म करना होगा', सीवान में गरजे असम सीएम; जानें किस पर था निशाना

Tue, 04 Nov 2025 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Nov 2025 02:45 PM IST
सार

सीएम सरमा ने कहा कि, 'इस देश के जितने भी ओसामा हैं, सबको एक-एक करके खत्म करना है।' उन्होंने कहा कि यह देश राम-सीता का देश है और कभी भी ओसामा बिन लादेन जैसा किसी का वर्चस्व नहीं मान्य होगा। 

विज्ञापन
bihar election assam cm in siwan rally said ensure elimination of all osama bin laden
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : X @himantabiswai

विस्तार

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं। असम सीएम और भाजपा के स्टार प्रचारक हिमंत बिस्व सरमा ने भी सीवान में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में रघुनाथपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर हंगामा हो सकता है। दरअसल हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में जितने भी ओसामा बिन लादेन हैं, उन सभी को खत्म करना होगा। असम सीएम ने अपने इस बयान से राजद प्रत्याशी और बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


असम सीएम के बयान पर हो सकता है विवाद
असम सीएम ने कहा कि 'मेरे रघुनाथपुर आने से पहले, मुझे लगता था कि मुझे यहां भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता दिखाई देंगी, लेकिन मुझे बताया गया कि यहां कई राम, लक्ष्मण और सीता हैं, लेकिन यहां एक ओसामा भी है। मैंने पूछा कि ओसामा कौन है? ये ओसामा भी पूर्व के ओसामा बिन लादेन जैसा है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में एक भी ओसामा बिन लादेन न रहे। ओसामा का पिता शहाबुद्दीन था।' असम सीएम ने राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब का नाम लिए बिना उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी। सीएम सरमा ने कहा कि, 'इस देश के जितने भी ओसामा हैं, सबको एक-एक करके खत्म करना है।' उन्होंने कहा कि यह देश राम-सीता का देश है और कभी भी ओसामा बिन लादेन जैसा किसी का वर्चस्व नहीं मान्य होगा। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र: बिहार में नीतीश की हकीकत से तेजस्वी की उम्मीद का मुकाबला, NDA-महागठबंधन के सामने ये चुनौती

सीवान की रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी के टिकट पर राहुल कीर्ति चुनाव लड़ रहे हैं और जदयू ने यहां विकास कुमार सिंह को टिकट दिया है। रघुनाथपुर को ओसामा के पिता और बाहुबली रहे शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता है। ओसामा के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद द्वारा ओसामा को टिकट देने पर भी खूब विवाद हुआ और आलोचक राजद के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed