फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 : CM Nitish Kumar Expressed His Gratitude To The NDA For A Majority, Thanked To Prime Minister Narendra Modi

राजग को बहुमत पर नीतीश का ट्वीट, लिखा- जनता को नमन और पीएम मोदी को धन्यवाद

Wed, 11 Nov 2020 09:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : CM Nitish Kumar Expressed His Gratitude To The NDA For A Majority, Thanked To Prime Minister Narendra Modi
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने पर बुधवार को जनता का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने यह बात कही। नीतीश ने अपने ट्वीट में कहा कि जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर कब्जा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की 74 और जदयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली।

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए अपनी सभाओं में कहा था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दोबारा सत्ता में आया तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कदमों से बिहार आगे बढ़ेगा और विकसित राज्यों में शुमार होगा।


उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के विकास के लिए काम किया है और बिहार के विकास के लिए विशेष मदद की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार को अपना ‘मित्र और भावी मुख्यमंत्री’ कह कर संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed