फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Drunk husband kills wife on the day of Hartalika Teej fast

Bihar: पत्नी ने की थी हरतालिका तीज व्रत की तैयारी, शराबी पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, मामला दर्ज

Tue, 30 Aug 2022 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Aug 2022 10:29 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में घर आया तो पत्नी सो रही थी। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर वह घर से निकल गया। वापस आया तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
Bihar Drunk husband kills wife on the day of Hartalika Teej fast
तीज व्रत के दिन शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

देशभर में जहां एक ओर हरतालिका तीज का व्रत मनाया जाता है वहीं दूसरी ओर इस पर्व की तैयारी में जुटी बिहार की एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला को पीटने के बाद पति यहीं नहीं रुका, उसकेशव को फंदे से लटका दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चतुर्भुज गांव की है। महिला संजू देवी छोटन राम की 25 वर्षीय पत्नी थी। 
 
वहीं इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने पति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पति ने भी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने की बात की स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में घर आया तो पत्नी सो रही थी। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर वह घर से निकल गया। वापस आया तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया था। महिला के दो बच्चे हैं। तीज के एक दिन पहले ही इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मचा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि संजू देवी शराबी पति से तंग आकर देवी-देवताओं की पूजा करती थी। पति की लंबी आयु के लिए हर व्रत रखती थी। लेकिन शराबी पति को यह रास नहीं आया और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और महिला के मायके वालों की इसकी सूचना दे दी है। महिला के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


ग्रामीण बताते हैं कि अगर इलाके में शराब की बिक्री नहीं होती तो पति शराब नहीं पीता। आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इस पूरे मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed