फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar deputy CM tejaswi yadav on media assault matter

मीडियाकर्मियों से बदतमीजी पर तेजस्वी की सफाई, कहा- नाक के पास थे मीडिया के 10 माइक, लग सकती थी चोट

Thu, 13 Jul 2017 02:17 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Thu, 13 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar deputy CM tejaswi yadav on media assault matter
tejaswi
मीडियाकर्मियों से बदतमीजी पर बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इनकार किया है। तेजस्वी ने उल्टा मीडिया पर खराब व्यवहार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


गुरुवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए तेजस्वी ने कहा कि ' एकसाथ कई मीडियाकर्मी मेरे मुंह के पास माइक लेकर खड़े हो गए थे। इस दौरान एक समय ऐसा भी था जिसमें 10 माइक मेरी नाक के बिल्कुल करीब थे जिसकी वजह से मुझे चोट लग सकती थी। इस दौरान मैंने खुद को बचाया और मेरे बॉडीगॉर्ड ने मुझे सुरक्षा दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को चोटें भी आईं।'
विज्ञापन


उन्होंने मारपीट के आरोपों से साफतौर पर इनकार किया है। मीडियाकर्मियों के काम को मुश्किल बताते हुए कहा कि 'मैं जानता हूं कि मीडियाकर्मी किन मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हैं। आरजेडी का व्यवहार हमेशा मीडिया के साथ दोस्ताना रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पटना सचिवालय में तेजस्‍वी के सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद रिपोर्टर समेत अन्य पत्रकारों के साथ पहले दुर्व्यवहार किया और  बाद में धक्का-मुक्की भी की। यही नहीं सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने इसका विरोध भी किया।

गौरतलब है जांच एजेंसियों के लगातार पड़ रहे छापों से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी वजह से लालू और उनका परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर है। विरोधी पक्ष लालू के दोनों बेटों के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed