पटना में तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ की मारपीट, देखिए वीडियो
यही नहीं सुरक्षाकर्मियों ने एएनआई के रिपोर्ट के साथ मारपीट भी की। विडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मी मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं। मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने इसका विरोध भी किया।
यहां देखें वीडियोः
#WATCH Media persons manhandled by security personnel of Tejashwi Yadav at Bihar Secretariat (Patna) pic.twitter.com/efMDg7QdQ2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
गौरतलब है जांच एजेंसियों के लगातार पड़ रहे छापों से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी वजह से लालू और उनका परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर है। विरोधी पक्ष लालू के दोनों बेटों के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है।
28 साल के नौजवान से डर गए मोदी-शाह : तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि हम पीएम मोदी और बीजेपी को देश से खदेड़ देंगे। 28 साल की उम्र में हमने बहुत काम किया। मोदी और शाह ने हमारी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए। बीजेपी राजनीतिक षड़यंत्र कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम पिछड़े परिवार से आते हैं इसलिए हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जब हम बच्चे थे उस समय हमारे ऊपर केस लगाए गए। उस समय मैं 13-14 साल का बच्चा था, मेरे मूंछ भी नहीं आई थी।