फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar CM Nitish Kumar suggested Children should be trained not to visit porn site

बच्चों को पोर्न साइट पर नहीं जाने का प्रशिक्षण दिया जाए : नीतीश कुमार

Wed, 26 Feb 2020 10:55 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 Feb 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar suggested Children should be trained not to visit porn site
nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों को पोर्न साइट पर नहीं जाने देने के संबंध में एक सुझाव दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि बच्चों को पोर्न साइट पर नहीं जाने देने को लेकर उन्हें प्रशिक्षण देने और अश्लील सामग्री वाली साइटों पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के राज्यपाल फागु चौहान के 24 फरवरी को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण पर बिहार विधानसभा में चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए नीतीश ने उन्नयन कार्यक्रम जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने सुझाव दिया है कि पोर्न साइटों को न देखने और उन पर न जाने को लेकर बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न पोर्न साइट और अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पिछले वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। अपने इस पत्र का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि प्रतिबंध लगाए जाने की बात हम लगातर कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र में नीतीश कुमार ने लिखा था कि पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उनकी हत्या की घटनाओं से पूरे देश का जनमानस उद्वेलित हुआ है।


बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा था कि इंटरनेट पर लोगों की असीमित पहुंच के कारण बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अश्लील, हिंसक और अनुचित सामग्री देख रहे हैं, जो कि अवांछनीय है। इसके प्रभाव के कारण भी कुछ मामलों में ऐसी घटनाएं घटित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed