फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar cm nitish kumar says bjp yet not decide a name for presidential candidate

दिखाने का योग अलग, करने का अलग होता है : नीतीश कुमार

Mon, 19 Jun 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 19 Jun 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
bihar cm nitish kumar says bjp yet not decide a name for presidential candidate

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलते हुए कहा कि योग व्यक्तिगत चीज है। प्रचार वाला योग अलग है और करने वाला योग अलग। वहीं इशारों इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग योग करते हैं वह अपने शीर्ष नेताओं से भी योग करवाएं। ऐसे लोग योग में भी वोट का भोग देखते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं बिहार में रेप के बाद महिला को ट्रेन से फेकने के मामले को नीतीश कुमार ने बेहद घिनौना अपराध बताया। उन्होंने कहा कि मामने के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। अरुण जेटली जब हमारे पास नाम पर चर्चा के लिए आए थे, उस वक्त उन्होंने नए उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था।  राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम पर विचार करने के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडूऔर वित्त मंत्री अरुण जेटली शामिल हैं। 


वहीं विपक्ष में भी नए राष्ट्रपति का नाम तय करने को लेकर बैठकें शुरू हैं। बता दें कि सत्ता या विपक्ष किसी ने भी राष्ट्रपति के नाम का खुलासा नहीं किया। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, जो 17 जूलाई को होना है। चुनाव का फैसला 20 जूलाई को आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed