फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar cm nitish kumar mentioned never going to Rajya Sabha in political life

कयास : बिहार की सियासत से भरा सीएम नीतीश कुमार का मन.. बन सकते हैं उपराष्ट्रपति, कभी राज्यसभा न जाने का जिक्र किया तो छिड़ी चर्चा

Fri, 01 Apr 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 04:54 AM IST
सार

नीतीश की अब तक राज्यसभा का सदस्य न बनने के जिक्र के बाद कयासों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि एक सहमति के तहत भाजपा उन्हें उपराष्ट्रपति बना सकती है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इसके बदले जदयू को दो उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar cm nitish kumar mentioned never going to Rajya Sabha in political life
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अपनी लंबे राजनीतिक जीवन में एक बार भी राज्यसभा न जाने के जिक्र ने राज्य के सियासी तापमान को गर्म कर दिया है। सियासी गलियारे में इसे नीतीश के बिहार की सियासत से मन भरने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राज्य की सत्ता में बदलाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन


 भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने इस आशय का जिक्र पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में किया था। पार्टी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा है। अगर नीतीश भाजपा के समक्ष इस आशय की इच्छा व्यक्त करेंगे, तब राज्य की सियासत में बदलाव के लिए संभावित फार्मूले पर बातचीत होगी।
विज्ञापन


क्या है चर्चा?
नीतीश की अब तक राज्यसभा का सदस्य न बनने के जिक्र के बाद कयासों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि एक सहमति के तहत भाजपा उन्हें उपराष्ट्रपति बना सकती है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इसके बदले जदयू को दो उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान नहीं है इस फाॅर्मूले को लागू करना
इस फार्मूले को लागू करना आसान नहीं है। दरअसल अगर नीतीश उपराष्ट्रपति बने तो वह सकि्रय राजनीति से दूर हो जाएंगे। ऐसे में जदयू के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो पार्टी को संभाल पाए। किसी एक नेता पर सहमति बनाना भी आसान नहीं है। इससे जदयू में भगदड़ की स्थिति बन सकती है।

नीतीश का सियासी दांव तो नहीं?
नीतीश की इच्छा को उनका सियासी दांव भी माना जा रहा है। दरअसल जदयू के पास इस बार भाजपा के मुकाबले आधी सीटें हैं। नीतीश फिर से मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, मगर सरकार में उनकी पुरानी धमक नहीं है। उन्हें कई बार भाजपा के समक्ष हथियार डालने पड़े हैं। ऐसे में नीतीश बिहार की सियासत से हटने का संकेत दे कर सियासी हवा का रुख भांपना चाहते हैं।


लगातार बढ़ रहा है भाजपा का दायरा
विधानसभा चुनाव के बाद सीटों के मामले में भाजपा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सहयोगी वीआईपी के तीन विधायकों को साधने के बाद भाजपा के विधायकों की संख्या 77 हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed