फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar cm nitish kumar meets PM modi, says Sharad Yadav is free to make his own decisions

पीएम से मिलने के बाद नीतीश बोले- अपना फैसला लेने के लिए आजाद हैं शरद यादव

Fri, 11 Aug 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
bihar cm nitish kumar meets PM modi, says Sharad Yadav is free to make his own decisions
नीतीश कुमार और पीएम मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स में मुलाकात की। बता दें कि बिहार में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दूसरे से मिले हैं। 

विज्ञापन
मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने बताया कि पीएम मोदी से विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई है। इस महीने के अंत में बिहार के विकास पर विस्तृत बातचीत होगी। वहीं शरद यादव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया है वह सभी की सहम‌त‌ि से किया है। शरद यादव अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि, जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन टूटने के बाद से शरद यादव के सुर बागी हुए हैं। जेडीयू राज्यसभा में यादव को पार्टी के नेता पद से हटाने पर भी विचार कर रही है। 

शरद यादव को जेडीयू के किसी भी विधायक या फिर सांसद का साथ नहीं मिला है। वो फिलहाल पार्टी के अंदर पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। फिलहाल यादव आज से पूरे बिहार का दौरा करने जा रहे हैं, जिसमें वो अगले तीन दिनों तक सात जिलों में लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान शरद यादव पार्टी कार्यकर्ताओं का मिज़ाज भांपने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed