फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Chief Minister office Bomb Threat over email FIR in Patna

Bihar: मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के 17 दिन बाद राजधानी पटना में एफआईआर

Sun, 04 Aug 2024 01:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:00 AM IST
सार

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने को बताया कि 16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में जांच के बाद दो अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Bihar Chief Minister office Bomb Threat over email FIR in Patna
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सचिवालय थाने के निरीक्षक संजीव कुमार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि 16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया था कि वह अल-कायदा से जुड़ा है। 

विज्ञापन


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने को बताया कि यह एक पुराना मामला है। हमने जांच के बाद दो अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की।

बिहार पुलिस के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्राथमिकी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed