फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Tikari Constituency Anil Kumar Abhay Kushwaha ,jdu, ham

Seat Ka Samikaran: पिछले चुनाव में इस सीट पर अनिल ने लगाई मांझी की 'नैया' पार, ऐसा है टिकारी का इतिहास

Tue, 09 Sep 2025 11:06 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 09 Sep 2025 11:06 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  टिकारी विधानसभा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में जीतनराम मांझी की पार्टी 'हम' के अनिल कुमार विधायक हैं। 


 

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Tikari  Constituency Anil Kumar Abhay Kushwaha ,jdu, ham
टिकारी विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज टिकारी सीट की बात करेंगे। इस सीट पिछले तीन चुनाव में से दो चुनाव में जदयू को जीत मिली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया भी है। गया जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में टिकारी सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 2010 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2010: जदयू को मिली जीत 

  • 2010 के विधानसभा चुनाव में टिकारी सीट से जदयू के अनिल कुमार को जीत मिली। उन्होंने राजद के बागी कुमार वर्मा को 18,541 वोट से हराया। अनिल कुमार को 67,706 वोट मिले। वहीं, बागी कुमार को 49,165 वोट मिले। 

  • 2015 के चुनाव में अनिल कुमार ने हम पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्होंने हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में जदयू के अभय कुमार सिन्हा ने 31,813 वोट से जीत दर्ज की। अभय सिन्हा को कुल 86,975 वोट मिले। वहीं, अनिल कुमार को 55,162 वोट से संतोष करना पड़ा। मौजूदा समय में अभय सिन्हा औरंगाबाद सीट से राजद के सांसद हैं। 


 

विज्ञापन

2020: अनिल कुमार को मिली जीत 

2020 के चुनाव में हम के अनिल कुमार ने 2,630 वोट से जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के सुमंत कुमार दूसरे नंबर पर रहे। अनिल कुमर को कुल 70,359 वोट मिले। सुमंत कुमार को 67,729 वोट मिले। अनिल कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने फरवरी 2005 और अक्तूबर 2005 के चुनाव में कोंच सीट से जीत दर्ज की। 

 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed