फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Sherghati Constituency Vinod Prasad Yadav, Manju Agrawal Jdu, rjd

Seat Ka Samikaran: पिछले चुनाव में राजद ने जदयू से छीन ली थी शेरघाटी विधानसभा सीट; ऐसा है इसका चुनावी इतिहास

Wed, 17 Sep 2025 02:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 17 Sep 2025 02:47 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात  शेरघाटी सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद की मंजू अग्रवाल विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election Sherghati  Constituency Vinod Prasad Yadav, Manju Agrawal Jdu, rjd
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। चुनाव तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक बार फिर सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज गया जी जिले की शेरघाटी विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में राजद की मंजू देवी विधायक हैं। 

विज्ञापन

बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया जी भी है। गया जी जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 10 विधानसभा सीट हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में शेरघाटी सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 1957 में अस्तित्व में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1957: कांग्रेस को मिली जीत 

  • 1957 के चुनाव में शेरघाटी सीट से कांग्रेस को जीत मिली। इस चुनाव में शाहजहां मोहम्मद ने निर्दलीय उम्मीदवार उपेंद्र नाथ वर्मा को 1,423 वोट से हराया। शाहजहां मोहम्मद को 8,045 वोट मिले। उपेंद्र नाथ वर्मा को 6,622 वोट मिले। 
  • 1962 के चुनाव में मोहम्मद शाहजहां दोबारा शेरघाटी के विधायक बने। इस चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र पार्टी के ख्वाजा मिदहत नूर को 887 वोट से मात दी। मोहम्मद शाहजहां को कुल 10,237 वोट मिले। वहीं ख्वाजा को 9,350 वोट मिले। 

 
विज्ञापन

1967: जनक्रांति पाटी को मिली जीत 

1967 के चुनाव में जनक्रांति के एमके खान को जीत मिली। उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के केपी सिंह को 1,172 वोट से हराया। एमके खान को कुल 10,638 वोट मिले। वहीं, केपी सिंह को 9,466 वोट मिले। 

1969: जयराम को मिली जीत 

  • 1969 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम गिरि को जीत मिली। उन्होंने संसोपा के परशुराम सिंह को 1,772 वोट से हराया। जयराम गिरि को 15,463 वोट मिले। वहीं, परशुराम को 13,691 वोट मिले।
  • उन्होंने 1972 के चुनाव में भी जीत हासिल की है। इस बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ा। उन्होंने उपेंद्रनाथ वर्मा को 20,729 वोट से हराया। वहीं, जयराम गिरि को 38,788  और उपेंद्रनाथ को 18,059 वोट मिले। 

परिसीमन के बाद से इस सीट का नाम गरुआ हो गया था। इसके बाद 2008 में हुए परिसीमन के बाद इसका नाम फिर से शेरघाटी हो गया। 2010 में शेरघाटी सीट पर चुनाव हुआ। 2010 में शेरघाटी से जदयू के विनोद प्रसाद यादव को जीत मिली। उन्होंंने निर्दलीय उम्मीदवार सुषमा देवी को 6,503 वोट से हराया। विनोद प्रसाद को कुल 25,447 वोट मिले। वहीं, सुषमा देवी को 18,944 वोट मिले। 

2015 के चुनाव में जदयू के विनोद प्रसाद यादव ने 4,834 वोट से जीत मिली। वहीं, हम के मुकेश कुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे। विनोद प्रसाद को कुल 44,579 वोट मिले। वहीं, मुकेश कुमार यादव को 39,745 वोट मिले। विनोद कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।



 

2020: राजद को मिली जीत 

2020 के चुनाव में राजद की मंजू अग्रवाल को जीत मिली। उन्होंंने दो बार के विधायक और जदयू के उम्मीदवार विनोद प्रसाद यादव को 16,690  वोट से मात दी। मंजू अग्रवाल को कुल 61,804 वोट मिले। वहीं, विनोद प्रसाद को 45,114 वोट से संतोष करना है। 



 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed