{"_id":"5f949248a98c053f5e53f8db","slug":"bihar-assembly-election-bihar-government-suspends-two-district-excise-officers-with-transfers-four-after-directive-of-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: सरकार ने दो जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित व चार को किया स्थानांतरित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2020: सरकार ने दो जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित व चार को किया स्थानांतरित
Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
बिहार सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दो जिला आबकारी अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है और चार जिला आबकारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। अरवल जिला आबकारी अधीक्षक नितिन कुमार और शेखपुरा जिले के आबकारी अधीक्षक बिपिन कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
जबकि जहानाबाद, बक्सर, लखीसराय और जमुई के जिला आबकारी अधीक्षकों को स्थानांतरित कर दिया गया और पोस्टिंग की प्रतीक्षा में भेज दिया गया। 28 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान आयोग ने देखा कि व्यय निगरानी के संदर्भ में कुछ जिलों का प्रदर्शन आबकारी गतिविधियों पर नियंत्रण सहित निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को दो जिला आबकारी अधीक्षकों के निलंबन और चार जिला आबकारी अधीक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन