फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election araria Constituency Seats ABIDUR RAHMAN congress rjd jdu

सीट का समीकरण: न कोई दल, न ही कोई चेहरा, यहां लगातार तीन बार जीत सका; ऐसा है अररिया सीट का चुनावी इतिहास

Thu, 23 Oct 2025 06:12 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 23 Oct 2025 06:12 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज अररिया विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में कांग्रेस के अबिदुर रहमान को जीत मिली थी।  

विज्ञापन
Bihar Assembly Election araria Constituency Seats ABIDUR RAHMAN congress rjd jdu
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज अररिया विधानसभा सीट की बात करेंगे। अररिया सीट से कांग्रेस के अबिदुर रहमान एक बार फिर मैदान में हैं। वहीं, जदयू के टिकट पर शगुफ्ता अजीम किस्मत आजमा रही हैं। इस सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।  

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानते हैं अररिया सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक अररिया जिला भी है। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी विधानसभा सीटें शामिल हैं। अररिया एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। इसमें इसी जिले की 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं। अररिया में सबसे पहले चुनाव 1952 में हुए थे। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- निर्दलीय उम्मीदवार जियाउर रहमान हाजी को जीत मिली।

1957- जियाउर रहमान हाजी को एक बार फिर जीत मिली। हाजी इस बार कांग्रेस के टिकट पर जीते।

1962- निर्दलीय उम्मीदवार बालकृष्ण झा को जीत मिली। 

1967, 1969- कांग्रेस की शीतल प्रसाद गुप्ता को जीत मिली। 

1972- संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के आजम जीते।

1977- जनता लहर के बाद भी कांग्रेस के श्रीदेव झा जीतने में सफल रहे। 

1980- जनता पार्टी तस्लीमुद्दीन को जीत मिली। 

1985- कांग्रेस के हलीमुद्दीन अहमद ने जीत दर्ज की। 

1990-  निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार राय को जीत मिली। 

1995- बिहार पीपुल्स पार्टी के विजय कुमार मंडल को मिली जीत। 

2000 - विजय कुमार मंडल इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते। 

2005 (फरवरी, अक्तूबर)- भारतीय जनता पार्टी  प्रदीप कुमार सिंह को जीत मिली। 

2009- उपचुनाव में लोजपा से विजय कुमार मंडल को मिली जीत। 

2010 - लोजपा से जाकिर हुसैन खान को मिली जीत। 

2015, 2020- कांग्रेस से अबिदुर रहमान ने दर्ज की अररिया सीट पर जीत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed