फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big terror strike in India Pakistan and Afghan terrorists are involve alert issued by Intel sources

अलर्ट: भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश, पाकिस्तान के दहशतगर्दों के साथ घाटी में घुसने की फिराक में हैं अफगान के आतंकी 

Fri, 24 Sep 2021 02:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Sep 2021 02:43 AM IST
सार

खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा, हरकत उल अंसार और हिजबुल मुजाहिदीन के दहशतगर्द किसी बड़े हमले की तैयारी में हैं। पाकिस्तान के आतंकी संगठन घाटी में अशांति फैलाने के लिए अफगानिस्तान के आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहे हैं। इन संगठनों को आईएसआई का समर्थन है।

विज्ञापन
Big terror strike in India Pakistan and Afghan terrorists are involve alert issued by Intel sources
सुरक्षा को लेकर सतर्क पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अफगान मूल के आतंकियों की गतिविधियों को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों को अंदेशा है कि पाकिस्तान के दहशतगर्दों के साथ ये आतंकी सीमापार कर घाटी में घुसने की फिराक में हैं। त्योहारों के दौरान घाटी को दहलाने की साजिश तैयार हो रही है। सेनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा, हरकत उल अंसार और हिजबुल मुजाहिदीन के दहशतगर्द किसी बड़े हमले की तैयारी में हैं। पाकिस्तान के आतंकी संगठन घाटी में अशांति फैलाने के लिए अफगानिस्तान के आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहे हैं। इन संगठनों को आईएसआई का समर्थन है। खुफिया अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा में तैनात सेनाओं और अर्धसैनिक बलों को चौकसी बढ़ाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एलओसी के पास नाक्याल में 40 आतंकी ले रहे प्रशिक्षण 
खुफिया इनपुट के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नाक्याल सेक्टर के आतंकी कैंपों में करीब 40 दहशतगर्दों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें ट्यूब और स्नॉर्कलिंग (गहरे समुद्र में तैरने की विधि) के जरिये पुंछ नदी में तैरकर भारत में घुसने की ट्रेनिंग दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में मौजूद स्लीपर सेल करेंगे हमले को अंजाम देने में मदद 
इनपुट के मुताबिक, इन दहशतगर्दों को घाटी में मौजूद स्लीपर सेल आतंकी हमले को अंजाम देने में मदद करेंगे। ये इन्हें हथियार, बम, ग्रेनेड के साथ साथ रुकने की जगह, राशन भी मुहैया कराएंगे।

बता दें कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा देश में कथित रूप से 'एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने' की योजना की ओर इशारा करते हुए एक खुफिया इनपुट के बाद 18 सितंबर को भारत में अलर्ट जारी किया गया था।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने खुलासा किया कि आईएसआई विस्फोटों को अंजाम देने के लिए टिफिन बॉक्स में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने की योजना है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि आतंकवादी इस दौरान घुसपैठ की कोशिश भी कर सकते हैं। खुफिया सूत्रों ने कहा, 'योजना एडवांस चरण में है जिसमें आतंकी, सामग्री और वित्तीय सहायता शामिल हैं।' कुछ दिन पहले इस मामले में पाकिस्तान से प्रशिक्षित दो संदिग्ध आतंकवादियों सहित छह को दिल्ली में गिरफ्तार भी किया गया था।


वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि आतंकियों का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा क्योंकि देश सुरक्षित हाथों में है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान अपनी खुफिया एजेंसी के माध्यम से बहुत लंबे समय से लगातार हमारे देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। हमने उनके हर प्रयास को विफल कर दिया है। अभी इस तरह के माड्यूल से जुड़े कुछ आतंकवादी हैं गिरफ्तार किया गया है। उनके बारे में भी जानकारी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed