फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big reveal in Arun Mahore Murder case, police filed chargesheet.

Exclusive: विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Big reveal in Arun Mahore Murder case, police filed chargesheet.
विहिप नेता अरुण माहौर की 25 फरवरी को मंटोला के मीरा हुसैनी चौक पर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। नामजद पांचों आरोपियों के नाम इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


चौंकाने वाला तथ्य यह है कि  वारदात का मकसद छेड़खानी का विरोध बताया गया है। जबकि भाजपा अभी तक यह दावा करती रही कि हत्या की वजह गोकशी का विरोध करना था। चार्जशीट में बताया गया है कि मुख्य आरोपी शाहरुख युवतियों से छेड़खानी करता था। अरुण ने इसका विरोध किया। तब उनका उसके साथ झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में हत्या की गई।
विज्ञापन


भाजपा और विहिप ने अरुण माहौर की हत्या को गोरक्षक के बलिदान के रूप में पेश किया था। उनके परिवार ने भी यही बताया था कि वह गोकशी करने वालों का विरोध करते थे। पुलिस से उन्हें पकड़वाते थे। इसी कारण उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को मुद्दा बनाकर भाजपा ने आंदोलन चलाया। नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए। इस पर संसद और विधानसभा में हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा नहीं पाया गया।

पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Big reveal in Arun Mahore Murder case, police filed chargesheet.
पुलिस सूत्रों की मानें तो इसकी वजह नामजद आरोपियों के खिलाफ गोकशी के केस दर्ज न होना रही। शाहरुख और उसके साथी गोकशी में कभी जेल नहीं गए। शाहरुख को हरीपर्वत थाना पुलिस ने एक बार छेड़छाड़ में जरूर पकड़ा था।

इसके अलावा कई लोगों के बयान में भी यह बात आई कि शाहरुख के साथ अरुण की कहासुनी हुई थी। वाकया हत्या से तीन दिन पहले का है। शाहरुख पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। इस पर अरुण ने उसे चेतावनी दी थी।

अरुण माहौर हत्याकांड में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इसमें पांच आरोपी हैं। हत्या की वजह छेड़खानी का विरोध करना पाई गई है। -बीएस त्यागी, सीओ छत्ता

25 फरवरी को अरुण माहौर की हत्या की गई थी। हत्या के बाद 15 दिन तक शहर में बवाल चला था। 05 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। हत्या के बाद हुए बवाल में 03 केस दर्ज किए गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed